1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सबसे सस्ती और सबसे सुरक्षित CNG कार, क्रैश टेस्ट में मिले पूरे 5 स्टार- जानें कीमत

सबसे सस्ती और सबसे सुरक्षित CNG कार, क्रैश टेस्ट में मिले पूरे 5 स्टार- जानें कीमत

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Apr 04, 2026 10:23 pm IST,  Updated : Apr 04, 2026 10:23 pm IST

दिल्ली में टाटा पंच के बेस वैरिएंट स्मार्ट का एक्स-शोरूम प्राइस 6.75 लाख रुपये है, जबकि इसका ऑन-रोड प्राइस लगभग 7.70 लाख रुपये है।

cheapest cng cars in india, safest cng cars in india, cheapest and Safest CNG Cars in india, tata pu- India TV Hindi
6.75 लाख रुपये से शुरू है टाटा पंच सीएनजी वैरिएंट की कीमतें Image Source : TATA MOTORS CAR

Cheapest and Safest CNG Car in India: अगर आप अपनी फैमिली के लिए एक ऐसी सीएनजी कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, जो सस्ती होने के साथ-साथ सुरक्षा के मामले में भी अव्वल हो तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। यहां हम आपको देश की एक ऐसी सीएनजी कार के बारे में जानेंगे, जो 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग्स के साथ आती है। इतना ही नहीं, ये कार 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग्स के साथ आने वाली सबसे सस्ती सीएनजी कार भी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं टाटा मोटर्स की लोकप्रिय कार टाटा पंच की। टाटा मोटर्स अब न सिर्फ अपने ग्राहकों को लेटेस्ट फीचर्स देता है, बल्कि ये देसी कंपनी अपने ग्राहकों की सेफ्टी को लेकर भी काफी गंभीर रहती है। टाटा मोटर्स अपनी गाड़ियों में सुरक्षा को लेकर किसी तरह का कोई समझौता नहीं करना चाहता है।

6.75 लाख रुपये से शुरू है टाटा पंच सीएनजी वैरिएंट की कीमतें

दिल्ली में टाटा पंच के बेस वैरिएंट स्मार्ट का एक्स-शोरूम प्राइस 6.75 लाख रुपये है, जबकि इसका ऑन-रोड प्राइस लगभग 7.70 लाख रुपये है। इसके टॉप मॉडल एडवेंचर (ऑटोमैटिक) का एक्स-शोरूम प्राइस 9.20 लाख रुपये है, जबकि इसका ऑन-रोड प्राइस लगभग 10.44 लाख रुपये है। टाटा पंच के सभी वैरिएंट 6 एयरबैग्स के साथ आते हैं। आप चाहें टाटा पंच का बेस वैरिएंट खरीदें या टॉप वैरिएंट, आपको सभी वैरिएंट में 6 एयरबैग्स मिलेंगे। बताते चलें कि कंपनी ने इसी साल टाटा पंच का अपडेटेड मॉडल लॉन्च किया था। Bharat NCAP द्वारा किए गए क्रैश टेस्ट में टाटा पंच को पूरे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग्स मिली है। ये कार व्यस्कों के साथ-साथ बच्चों को भी 5-स्टार रेटिंग वाली सुरक्षा प्रदान करती है। 

क्रैश टेस्ट में ट्रक से कराई गई थी टाटा पंच की टक्कर

क्रैश टेस्ट के लिए टाटा की नई पंच की टक्कर किसी साधारण गाड़ी के साथ नहीं बल्कि एक भारी-भरकम ट्रक के साथ कराई गई। ट्रक से जोरदार टक्कर के बाद टाटा पंच के सिर्फ बोनट वाले हिस्से को ही नुकसान पहुंचा और वहीं तक सीमित रहा, जबकि बोनट से पीछे का पूरा हिस्सा पूरी तरह से सुरक्षित रहा। टेस्ट के मुताबिक, इस भीषण टक्कर के बाद गाड़ी में यात्रियों के रूप में बैठाए गए डमी भी पूरी तरह से सुरक्षित थे। टाटा पंच के टॉप वैरिएंट्स में 360-डिग्री HD कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा