1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति की बलेनो और वैगनआर में आई तकनीकी खराबी, कंपनी ने 16 हजार से गाड़ियों को वापस मंगाया

मारुति की बलेनो और वैगनआर में आई तकनीकी खराबी, कंपनी ने 16 हजार से गाड़ियों को वापस मंगाया

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Mar 22, 2024 08:46 pm IST,  Updated : Mar 22, 2024 08:46 pm IST

मारुति सुजुकी ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि कंपनी 30 जुलाई, 2019 और एक नवंबर, 2019 के बीच निर्मित बलेनो की 11,851 इकाइयों और वैगनआर की 4,190 इकाइयों को वापस मंगा रही है।

Baleno and Wagonr- India TV Hindi
बलेनो और वैगनआर Image Source : FILE

देश की अग्रणी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया बलेनो और वैगनआर मॉडलों की 16,000 से अधिक इकाइयों को वापस मंगाया है। आपको बता दें कि कंपनी ने तकनीकी खराबी आने के बाइ इन गाड़ियों को रिकॉल किया है। कंपनी की ओर से शुक्रवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, ईंधन पंप मोटर के एक हिस्से में संभावित खराबी को ठीक करने के लिए बलेनो और वैगनआर मॉडलों की 16,000 से अधिक इकाइयों को वापस मंगा रही है। 

इस साल के बीच बनी गाड़ियां शामिल 

मारुति सुजुकी ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि कंपनी 30 जुलाई, 2019 और एक नवंबर, 2019 के बीच निर्मित बलेनो की 11,851 इकाइयों और वैगनआर की 4,190 इकाइयों को वापस मंगा रही है। बयान के मुताबिक, ऐसा संदेह है कि इन इकाइयों के ईंधन पंप मोटर के एक हिस्से में संभावित खराबी है, जिससे एक दुर्लभ मामले में इंजन रुक सकता है या इंजन शुरू होने में समस्या हो सकती है। 

ग्राहकों को क्या करना होगा? 

वाहन निर्माता ने कहा कि प्रभावित वाहन मालिकों को उचित समय में हिस्से को मुफ्त में बदलने के लिए उनसे मारुति सुजुकी के अधिकृत डीलर वर्कशॉप द्वारा ​​संपर्क किया जाएगा। यानी अगर आपके पास जुलाई, 2019 और एक नवंबर, 2019 के बीच निर्मित बलेनो और वैगनआर है तो आपके पास कंपनी के डीलरशीप से सीधे कॉल आएगा। यह कॉल, मैसेज या ई-मेल द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा ग्राहक कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से भी जानकारी ले पाएंगे। अगर आपकी कार इस रिकॉल का हिस्सा होगी तो कंपनी द्वारा आपके कार के पार्ट्स को मुफ्त बदला जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा