1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. इन टिप्स को फॉलो कर चुटकियों में डाउनलोड करें ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस

इन टिप्स को फॉलो कर चुटकियों में डाउनलोड करें ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 22, 2023 06:00 am IST,  Updated : Mar 22, 2023 06:00 am IST

बस, कार, ट्रक किसी भी वहां को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस का होना बहुत जरूरी है। इसे नहीं होने पर 10000 रुपये का चालान हो सकता है। ड्राइविंग लाइसेंस को ऑनलाइन डाउनलोड करने के 3 तरीके हैं। इनमें परिवहन सेवा, डिजिलॉकर और डायरेक्ट वेबसाइट शामिल है। ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स।

tips to download online driving licence- India TV Hindi
ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करने के लिए टिप्स Image Source : CANVA

Tips to download online driving licence: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद लोग इसकी डिलीवरी लेने के लिए लगभग 1 हफ्ते तक इंतजार करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अगर गलत पिन कोड या फिर एड्रेस हो तो इसमें और भी समय लग सकता है। ड्राइविंग लाइसेंस को आप डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे डाउनलोड करने के 3 तरीके हैं। इनमें डिजिलॉकर, डायरेक्ट वेबसाइट और परिवहन सेवा शामिल है। इन टिप्स को फॉलो कर ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करें।

परिवहन सेवा पोर्टल से ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करें

1. ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करने के लिए परिवहन निगम के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

2. इसके लिए गूगल क्रोम ब्राउजर में https://sarathi.parivahan.gov.in सर्च करें।
3. अब ऊपर की तरफ लेफ्ट साइड में क्लिक करें। इसके बाद आप online service पर क्लिक कर दें।
4. इस सेक्शन में licence related service पर क्लिक करें।
5. अब नीचे की तरफ स्क्रोल कर अपने राज्य को चुनें।
6. इसके बाद print driving licence पर टैप करें।
7. एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ को डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
8. सभी डिटेल चेक करने के बाद इसे पीडीएफ में डाउनलोड कर लें।

डिजिलॉकर वेबसाइट पर ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करें

1. ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड केवल परिवहन सेवा ही नहीं डिजिलॉकर वेबसाइट से भी कर सकते हैं।
2. इसके लिए ऑफिशल वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in/ पर विजिट करें।
3. यहां अपने अकाउंट में मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर साइन इन कर लें।
4. अब search document सेक्शन के ऊपर क्लिक करें।
5. यहां ड्राइविंग लाइसेंस को सिलेक्ट करने के बाद ओके करें।
6. अब ministry of road transport and highway के ऊपर क्लिक कर दें।
7. अब लाइसेंस नंबर डालने के बाद गेट डॉक्यूमेंट पर क्लिक करें।
8. इसके बाद डाउनलोड बटन पर क्लिक कर इसे पीडीएफ में सेव कर लें।

डिजिलॉकर ऐप में ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करें

1. ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड स्मार्टफोन पर डिजिलॉकर ऐप में कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले ऐप डाउनलोड करें।
2. अब डिजिलॉकर ऐप ओपन करने के बाद documents you may need देखने को मिलेंगे।
3. होम पेज पर ड्राइविंग लाइसेंस के ऊपर क्लिक करें।
4. इसके बाद ministry of road transport and highway को चुनें।
5. अब ड्राइविंग लाइसेंस नंबर डालने के बाद गेट डॉक्यूमेंट के ऊपर क्लिक कर दें।
6. इसके बाद डाउनलोड पर क्लिक कर इसे स्मार्टफोन में पीडीएफ फाइल में सेव करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा