1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. भारत में इस शहर से कमबैक करने जा रहा है उबर ब्लैक, पैसेंजर्स को मिलेगी एक लग्जरी कैटेगरी

भारत में इस शहर से कमबैक करने जा रहा है उबर ब्लैक, पैसेंजर्स को मिलेगी एक लग्जरी कैटेगरी

 Published : Sep 11, 2024 01:24 pm IST,  Updated : Sep 11, 2024 01:24 pm IST

ऑनलाइन टैक्सी सेवा कंपनी उबर ने ने कहा कि यह कदम प्रीमियम ऑफर के प्रति भारतीय ग्राहकों की बढ़ती पसंद को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

सवारियों को कार में सुविधाओं और यात्रा के दौरान वरीयताओं का आनंद मिलेगा।- India TV Hindi
सवारियों को कार में सुविधाओं और यात्रा के दौरान वरीयताओं का आनंद मिलेगा। Image Source : REUTERS

ऑनलाइन टैक्सी सेवा कंपनी उबर ने भारत में अपनी उबर ब्लैक कैटेगरी की वापसी का बुधवार को ऐलान कर दिया। उबर इसकी शुरुआत मुंबई से करने जा रही है। कंपनी ने कहा कि यह कदम प्रीमियम ऑफर के प्रति भारतीय ग्राहकों की बढ़ती पसंद को ध्यान में रखकर उठाया गया है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, उबर के अध्यक्ष (भारत और दक्षिण एशिया) प्रभजीत सिंह ने कहा कि उबर ब्लैक को भारत में वापस ला रहे हैं। मुंबई से इस हाई कैटेगरी की दोबारा शुरुआत कर रहे हैं।

उबर ब्लैक को बिल्कुल नए अवतार में होगा

खबर के मुताबिक, प्रभजीत सिंह ने कहा कि हम भारतीय ग्राहकों की बढ़ती आकांक्षाओं को पूरा करने और भारतीय सड़कों पर बिजनेस क्लास की सीट पेश करने के लिए उबर ब्लैक को बिल्कुल नए अवतार में वापस लाने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रीमियम पेशकशों के प्रति भारतीय ग्राहकों की बढ़ती पसंद और प्रीमियम कारों में ऑन-डिमांड मोबिलिटी के नए मानक प्रदान करने की उबर की क्षमता को संबोधित करने की दिशा में एक कदम है।

मिलेंगी ये सुविधाएं

उबर ब्लैक शांत मोड, तापमान नियंत्रण और सामान रखने में मदद जैसी अनुकूलन योग्य सुविधाओं के साथ व्यक्तिगत सवारी की अनुमति देता है। इसमें कहा गया है कि सवारियों को कार में सुविधाओं और यात्रा के दौरान वरीयताओं का आनंद मिलेगा, जिससे लगातार उच्च गुणवत्ता वाला अनुभव सुनिश्चित होगा। प्रभजीत सिंह ने कहा कि भारत की अग्रणी मल्टीमॉडल मोबिलिटी सेवा के रूप में उबर का प्रयास सभी प्रकार के यात्रियों की जरूरतों को पूरा करना है, जिनमें दोपहिया या तिपहिया वाहनों पर किफायती यात्रा चाहने वालों से लेकर प्रीमियम वाहनों में बेहतरीन अनुभव चाहने वाले यात्री शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा