1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. 1 जुलाई से 2 प्रतिशत महंगी हो जाएंगी गाड़ियां, BMW बढ़ाने जा रहा है सभी मॉडल की कीमतें

1 जुलाई से 2 प्रतिशत महंगी हो जाएंगी गाड़ियां, BMW बढ़ाने जा रहा है सभी मॉडल की कीमतें

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 08, 2026 07:44 pm IST,  Updated : Jun 08, 2026 07:44 pm IST

1 जुलाई से देशभर में बीएमडब्ल्यू और मिनी की सभी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी। कंपनी ने सभी मॉडल की कीमतों में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

BMW, BMW India, BMW Group India, BMW Cars, BMW Cars Price Hike- India TV Hindi
1 जुलाई से 2 प्रतिशत महंगी हो जाएंगी BMW की गाड़ियां Image Source : BMW

जर्मनी की लग्जरी कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया 1 जुलाई से अपने सभी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने जा रही है। इसमें बीएमडब्ल्यू के साथ-साथ मिनी की भी सभी गाड़ियां शामिल हैं। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने बताया कि 1 जुलाई से उनकी सभी गाड़ियों की कीमतों में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू हो जाएगी। कंपनी ने सोमवार को गाड़ियों की कीमत बढ़ाने की घोषणा की। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि गाड़ियों की कीमत में की जा रही ये बढ़ोतरी भारत में स्थानीय रूप से विनिर्मित और पूरी तरह आयातित (CBU) दोनों ब्रांड पर लागू होगी। 

सीईओ ने बताई गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने की वजह

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) हरदीप सिंह बरार ने कहा, ''बड़े पैमाने पर आर्थिक चुनौतियों, खासकर रुपये की वैल्यू में गिरावट और लॉजिस्टिक्स की बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम स्टैंडर्ड की रक्षा के लिए हम 1 जुलाई से पूरे सेगमेंट की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी लागू कर रहे हैं।'' 

देश में बीएमडब्ल्यू के कुल 23 मॉडल उपलब्ध

बीएमडब्ल्यू की गाड़ियां भारत में काफी पॉपुलर हैं। इस जर्मन कंपनी के देश में कुल 23 मॉडल उपलब्ध हैं। बीएमडब्ल्यू इंडिया की स्थानीय रूप से मैन्यूफैक्चर्ड कारों में 2-सीरीज ग्रैन कूपे, 3-सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस, 5-सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस, 7-सीरीज, एक्स1, एक्स3, एक्स5, एक्स7, एम340आई और आईएक्स1 लॉन्ग व्हीलबेस शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी आई5 एम60, आई7, आई7 एम70, बीएमडब्ल्यू आईएक्स एम440आई कन्वर्टिबल, एम2 कूपे, एम4 कॉम्पिटिशन, एम5 और एक्सएम जैसे पूरी तरह आयातित मॉडल भी बेचती है। 

2-सीरीज ग्रैन कूपे है बीएमडब्ल्यू की सबसे सस्ती गाड़ी

भारत में 2-सीरीज ग्रैन कूपे, बीएमडब्ल्यू की सबसे सस्ती कार है। इसका दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस 45,80,000 रुपये है। जबकि, एक्सएम इसकी सबसे महंगी कार है। दिल्ली में बीएमडब्ल्यू एक्सएम का एक्स-शोरूम प्राइस 2,54,55,000 रुपये है।

भारत में मिनी के 5 मॉडल बेचती है कंपनी

इनके अलावा, मिनी कैटेगरी के तहत कंपनी भारत में कुल 5 मॉडल बेचती हैं। इनमें मिनी कूपर, मिनी कूपर एस कन्वर्टिबल, मिनी कंट्रीमैन, मिनी कूपर एसई और मिनी कंट्रीमैन इलेक्ट्रिक शामिल है। मिनी कूपर इसकी सबसे सस्ती गाड़ी है, जिसका दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस 44,45,000 रुपये है। जबकि, मिनी कंट्रीमैन सबसे महंगी गाड़ी है, जिसका दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस 66,15,000 रुपये है। बताते चलें कि कंपनी जल्द ही मिनी कंट्रीमैन सी मॉडल भी लॉन्च करने वाली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा