1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Yamaha की R15M बाइक लॉन्च, ब्लूटूथ, SMS एवं कॉल अलर्ट जैसे फीचर्स से भी लैस है, ये है कीमत

Yamaha की R15M बाइक लॉन्च, ब्लूटूथ, SMS एवं कॉल अलर्ट जैसे फीचर्स से भी लैस है, ये है कीमत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 15, 2023 07:30 pm IST,  Updated : Feb 15, 2023 07:30 pm IST

Yamaha कंपनी की बाइक्स में R15M सबसे ऊपर है। इस बाइक में कंपनी की जरूरत के हिसाब से कई अपडेट हैं। दरअसल, कंपनी ने लेटेस्ट बाइक को OBD-2 स्टैंडर्ड को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। आइए जानते हैं बाइक के फीचर्स और कीमत के बारे में।

Yamaha R15M- India TV Hindi
यामाहा की लेटेस्ट बाइक हुई लॉन्च Image Source : CANVA

Yamaha R15M Bike: जापानी कंपनी Yamaha की बाइक्स के भारत में लाखों दीवाने हैं। कंपनी ने भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए कमर कस ली है। इस बीच यामाहा ने अपनी पूरी बाइक लाइन-अप को अपडेट कर दिया है। कंपनी ने FZ-X, MT-15 और R15 बाइक्स को अपडेट किया है। 

Yamaha कंपनी की बाइक्स में R15M सबसे ऊपर है। इस बाइक में कंपनी की जरूरत के हिसाब से कई अपडेट हैं। दरअसल, कंपनी ने लेटेस्ट बाइक को OBD-2 स्टैंडर्ड को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।

20% इथेनॉल पेट्रोल पर चलेगी

भारत में बिकने वाली बाइक्स 2023 के अंत तक 20% इथेनॉल पेट्रोल से चलेंगी, यानी ये E20 फ्यूल से चलेंगी। Yamaha R15M OB2 इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह बाइक लिक्विड कूल्ड, 4 स्ट्रोक, SOHC, 4 वाल्व, 155cc फ्यूल इंजेक्टेड इंजन के साथ वाल्व एक्चुएशन सिस्टम के साथ आती है। 

यह बाइक 10,000 आरपीएम पर 18.14 बीएचपी और 7500 आरपीएम पर 14.2 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इस बाइक को 6 स्पीड गियर बॉक्स से जोड़ा गया है।

अन्य बदलावों की बात करें तो इस बाइक में नया TFT क्लस्टर मिलता है। और इसकी तुलना रियर एलसीडी यूनिट से की गई। 

टीएफटी स्क्रीन में डे और नाइट मोड दिया गया है। टीएफटी ब्लूटूथ को स्पोर्ट करता है तो इससे ये फायदा होगा कि ड्राइवर को एसएमएस और कॉल अलर्ट सिस्टम मिलेगा। हालांकि, बाइक चलाते समय टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का कोई फीचर नहीं है।

केवल एक एक्स्ट्रा कलर में लॉन्च हुई है Yamaha की बाइक

बाइक के कलर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल एक एक्स्ट्रा कलर लॉन्च किया गया है। बाइक में एलईडी टर्न इंडीकेटर्स हैं। साथ ही बाइक पहले से ज्यादा स्लीक और शार्प है। पहले यामाहा को हैलोजन टर्न इंडिकेटर की सुविधा दी गई थी। 

लुक्स के मामले में पुरानी यामाहा बाइक पीछे थी, लेकिन अब बाइक का अपडेटेड लुक आकर्षक है। पहले से ज्यादा बेहतर हुई यामाहा की बाइक अब कीमत के मामले में भी एक कदम आगे है। 

दरअसल R15M की कीमत में 2500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। तो इस बाइक की कीमत 1,93,000 (एक्स-शोरूम) हो गई है। Yamaha की बाइक में एक नई टीएफटी स्क्रीन और एलईडी टर्न इंडिकेटर ऐड किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा