देश की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना दूसरा बजट पेश कर दिया है। बजट में कृषि और शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं की गई हैं। बजट में वित्त मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र के लिए करीब 1 लाख करोड़ की घोषणाएं कीं। बजट में वित्त मंत्री आयकर को लेकर भी बड़े बदलाव की घोषणा की हैं। देश में पहली बार वैकल्पिक टैक्स सिस्टम पेश किया गया है। यहां 5 लाख तक की आमदनी को टैक्स से पूरी तरह छूट दे दी गई है, इसके अलावा अन्य स्लैब में भी बदलाव किए गए हैं। लेकिन इन टैक्स छूट को पाने के लिए आपको अन्य छूटों को छोड़ना होगा।
- Hindi News
- पैसा
- बजट 2022
- बजट 2020: 'इकोनोमिक ग्रोथ 10 फीसदी होने का अनुमान'
बजट 2020: 'इकोनोमिक ग्रोथ 10 फीसदी होने का अनुमान'
देश की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना दूसरा बजट पेश कर दिया है, वित्त मंत्री अब बजट भाषण पढ़ रही हैं
budget 2020 live updates
-
2:01 PM (IST) Feb 01, 2020
बाजार में हुआ कुछ सुधार, सेंसेक्स 440 अंक नीचे
-
1:45 PM (IST) Feb 01, 2020
वित्त मंत्री ने 2 घंटे 40 मिनट पढ़ा बजट भाषण
-
1:44 PM (IST) Feb 01, 2020
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खत्म किया बजट भाषण
-
1:26 PM (IST) Feb 01, 2020
नए टैक्स स्लैब में टैक्स देने से पुरानी छूट छोड़नी होगी : निर्मला सीतारमण
-
1:25 PM (IST) Feb 01, 2020
कर दाताओं को पुराना और नए में से एक सिस्टम चुनना होगा : निर्मला सीतारमण
-
1:24 PM (IST) Feb 01, 2020
डिविडेंट डिस्ट्रिब्यूशन टैक्स हटा दिया गया है: निर्मला सीतारमण
-
1:16 PM (IST) Feb 01, 2020
15 लाख की आय वालों को हर साल 78000 रुपए का फायदा होगा: निर्मला सीतारमण
-
1:14 PM (IST) Feb 01, 2020
12.5 से 15 लाख तक की आय वालों को अब 25 प्रतिशत टैक्स देना होगा: निर्मला सीतारमण
-
1:13 PM (IST) Feb 01, 2020
7.5 से 10 लाख तक की आय वालों को अब 15 प्रतिशत टैक्स देना होगा: निर्मला सीतारमण
-
1:12 PM (IST) Feb 01, 2020
इस समय 100 से अधिक डिडक्शन का फायदा कर दाताओं को मिलता है : निर्मला सीतारमण
-
1:10 PM (IST) Feb 01, 2020
15 लाख से अधिक की आय वालों को पहले की तरह 30 प्रतिशत टैक्स : निर्मला सीतारमण
-
1:08 PM (IST) Feb 01, 2020
10 से 12.5 लाख आय वालों को 20 प्रतिशत टैक्स : निर्मला सीतारमण
-
1:07 PM (IST) Feb 01, 2020
5 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा : निर्मला सीतारमण
-
1:06 PM (IST) Feb 01, 2020
5 से 7.5 लाख तक की आय वालों को 10 प्रतिशत टैक्स लगेगा : निर्मला सीतारमण
-
1:02 PM (IST) Feb 01, 2020
वित्तीय घाटा 3.8 रहने का अनुमान : निर्मला सीतारमण
-
12:57 PM (IST) Feb 01, 2020
मौजूदा संकेतों को देखते हुए इकोनोमिक ग्रोथ 10 फीसदी होने का अनुमान : निर्मला सीतारमण
-
12:54 PM (IST) Feb 01, 2020
आईडीबीआई बैंक में भी अपनी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार : निर्मला सीतारमण
-
12:54 PM (IST) Feb 01, 2020
एलआईसी का बड़ा हिस्सा बेचेगी सरकार, आएगा आईपीओ : निर्मला सीतारमण
-
12:50 PM (IST) Feb 01, 2020
पेंशन फंड रेग्युलेटरी डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ऐक्ट में बदलाव किया जाएगा। इसमें सरकारी कर्मचारियों के एनपीएस ट्रस्ट को पीएफआरडीएआई से अलग किया जाएगा। इसमें सरकार की जगह कर्मचारियों को ही पेंशन ट्रस्ट बनाए जाने का अधिकार दिया जाएगा: वित्त मंत्री
-
12:47 PM (IST) Feb 01, 2020
एमएसएमई उद्योगों को निर्यात में मदद के लिए 1000 करोड़ की मदद : निर्मला सीतारमण
-
12:41 PM (IST) Feb 01, 2020
बैंकों में जमा पैसे की बीमा राशि 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की गई: निर्मला सीतारमण
-
12:40 PM (IST) Feb 01, 2020
बैंकों को बजबूत बनाने के लिए 3.5 लाख करोड़ का निवेश: निर्मला सीतारमण
-
12:40 PM (IST) Feb 01, 2020
लद्दाख के विकास के लिए 5958 करोड़ रुपए का आवंटन: निर्मला सीतारमण
-
12:39 PM (IST) Feb 01, 2020
नॉन गजटेड अफसरों के लिए नई भर्ती एजेंसी : निर्मला सीतारमण
-
12:38 PM (IST) Feb 01, 2020
2022 में जी20 बैठक की मेजबानी करेगा भारत, 100 करोड़ का बजट आवंटित : निर्मला सीतारमण
-
12:38 PM (IST) Feb 01, 2020
नेशनल भर्ती के लिए एजेंसी की स्थापना : निर्मला सीतारमण
-
12:36 PM (IST) Feb 01, 2020
टैक्स चोरी रोकने के लिए कानून में होगा बदलाव : निर्मला सीतारमण
-
12:30 PM (IST) Feb 01, 2020
राष्ट्रीय सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता: निर्मला सीतारमण
-
12:29 PM (IST) Feb 01, 2020
प्रदूषण फैलाने वाले थर्मल प्लांट बंद होंगे : निर्मला सीतारमण
-
12:28 PM (IST) Feb 01, 2020
हवा साफ करने के लिए 4400 करोड़ रुपए का बजट : निर्मला सीतारमण
-
12:27 PM (IST) Feb 01, 2020
अहमदाबाद के लोथल में पोर्ट म्यूजियम बनेगा: निर्मला सीतारमण
-
12:25 PM (IST) Feb 01, 2020
टूरिज्म के लिए 2500 करोड़ रुपए का बजट : निर्मला सीतारमण
-
12:24 PM (IST) Feb 01, 2020
देश में 5 बड़े टूरिस्ट सेंटर्स शुरू किए जाएंगे : निर्मला सीतारमण
-
12:22 PM (IST) Feb 01, 2020
बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए 9500 करोड़ रुपए : निर्मला सीतारमण
-
12:20 PM (IST) Feb 01, 2020
महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए 28 हजार करोड़ रुपए : निर्मला सीतारमण
-
12:19 PM (IST) Feb 01, 2020
अनुसूचित जातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए 85000 करोड़ रुपए का आवंटन : निर्मला सीतारमण
-
12:18 PM (IST) Feb 01, 2020
सीवर की सफाई मशीन की मदद से की जाएगी : निर्मला सीतारमण
-
12:17 PM (IST) Feb 01, 2020
बाल पोषण योजनाओं के लिए 25000 करोड़ का आवंटन : निर्मला सीतारमण
-
12:17 PM (IST) Feb 01, 2020
बाल विवाह रोकने के लिए टास्क फोस बनेगा : निर्मला सीतारमण
-
12:16 PM (IST) Feb 01, 2020
6 लाख आंगनवाड़ी महिलाओं को मोबाइल फोन वितरित किए गए : निर्मला सीतारमण
-
12:15 PM (IST) Feb 01, 2020
100 में से 94 लड़कियां स्कूल पहुंची हैं : निर्मला सीतारमण
-
12:14 PM (IST) Feb 01, 2020
लड़कियों का दाखिला लड़कों के मुकाबले ज्यादा रहा : निर्मला सीतारमण
-
12:13 PM (IST) Feb 01, 2020
बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम को बड़ी सफलता मिली है : निर्मला सीतारमण
-
12:12 PM (IST) Feb 01, 2020
भारत नेट कार्यक्रम के लिए 6000 करोड़ रुपए : निर्मला सीतारमण
-
12:12 PM (IST) Feb 01, 2020
पीपीपी मॉडल पर 150 नई ट्रेनें चलेंगी : निर्मला सीतारमण
-
12:11 PM (IST) Feb 01, 2020
जैनेटिक मैपिंग के लिए दो राष्ट्रीय स्तर की योजनाएं शुरू की जाएंगी : निर्मला सीतारमण
-
12:11 PM (IST) Feb 01, 2020
16 अरब रुपये का कपड़ा हम आयात करते हैं। इसे रोकने के लिए 1800 करोड़ रुपये की सहायता से स्पेशल स्कीम शुरू होगा। निर्यातकों को सहायता देने के लिए योजना शुरू होगी। उन्हें बीमा पर कम प्रीमियम देना होगा: निर्मला सीतारमण
-
12:10 PM (IST) Feb 01, 2020
-
12:09 PM (IST) Feb 01, 2020
पूरे देश में डेटा सेंटर बनाए जाएंगे : निर्मला सीतारमण
-
12:08 PM (IST) Feb 01, 2020
ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को 1.7 लाख करोड़ : निर्मला सीतारमण
-
12:08 PM (IST) Feb 01, 2020
नेशनल गैस ग्रिड को 16200 किमी. से 27000 किमी. तक ले जाया जाएगा: निर्मला सीतारमण
-
12:07 PM (IST) Feb 01, 2020
घरेलू बिजली ग्राहक अपने मन पसंद की कंपनी को चुन सकेंगे: निर्मला सीतारमण
-
12:07 PM (IST) Feb 01, 2020
एनर्जी सेक्टर के लिए 22000 करोड़ का आवंटन : निर्मला सीतारमण
-
12:06 PM (IST) Feb 01, 2020
2024 तक देश में 100 नए हवाई अड्डे बनेंगे : निर्मला सीतारमण
-
12:05 PM (IST) Feb 01, 2020
देश में मानव रहित क्रॉसिंग खत्म होंगे : निर्मला सीतारमण
-
12:05 PM (IST) Feb 01, 2020
नदियों के तटों पर आर्थिक अवसर बढ़ाने पर जोर : निर्मला सीतारमण
-
12:04 PM (IST) Feb 01, 2020
550 रेलवे स्टेशनों को वाइफाई से जोड़ा गया : निर्मला सीतारमण
-
12:04 PM (IST) Feb 01, 2020
मुंबई अहमदाबाद हाईस्पीड ट्रेन योजना का विस्तार होगा: निर्मला सीतारमण
-
12:03 PM (IST) Feb 01, 2020
पर्यटन स्थलों को जोड़ेंगी नई तेजस ट्रेनें: निर्मला सीतारमण
-
12:02 PM (IST) Feb 01, 2020
नेशनल लॉजिस्टिक पॉलिसी की होगी शुरुआत: निर्मला सीतारमण
-
12:01 PM (IST) Feb 01, 2020
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे 2023 तक पूरा हो जाएगा: निर्मला सीतारमण
-
12:01 PM (IST) Feb 01, 2020
मोबाइल फोन उद्योग के लिए नई योजना लाएंगे: निर्मला सीतारमण
-
12:00 PM (IST) Feb 01, 2020
छोटे निर्यातकों को सरकार ज्यादा बीमा कवर देगी: निर्मला सीतारमण
-
11:59 AM (IST) Feb 01, 2020
सरकार इंवेस्टमेंट क्लियरेंस सेल बनाएगी: निर्मला सीतारमण
-
11:59 AM (IST) Feb 01, 2020
छोटे निर्यातकों के लिए निर्विक योजना: निर्मला सीतारमण
-
11:55 AM (IST) Feb 01, 2020
पीपीपी मॉडल से 5 स्मार्ट सिटीज़ विकसित की जाएंगी: निर्मला सीतारमण
-
11:53 AM (IST) Feb 01, 2020
समुद्री इलाकों के किसानों के लिए, फिश उत्पादन का लक्ष्य 208 मिलियन टन, 3077 सागर मित्र बनाए जाएंगे. तटवर्ती इलाकों के युवाओं को रोजगार मिलेगा: बजट 2020 पेश करते हुए निर्मला सीतारमण
-
11:53 AM (IST) Feb 01, 2020
फुट एंड माउथ बिमारी, पीपीआर की बीमारी 2025 तक खत्म हो जाएगीः निर्मला सीतारमण
-
11:51 AM (IST) Feb 01, 2020
नॉन बैंकिंग फाइनैन्स कंपनियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। 15 लाख करोड़ रुपये का कर्ज किसानों को देने का लक्ष्य हैः निर्मला सीतारमण
-
11:50 AM (IST) Feb 01, 2020
कौशल विकास के लिए 3000 करोड़ रुपए का आवंटन: निर्मला सीतारमण
-
11:49 AM (IST) Feb 01, 2020
शिक्षा के क्षेत्र के लिए 99300 करोड़ रुपए का आवंटन: निर्मला सीतारमण
-
11:48 AM (IST) Feb 01, 2020
स्टडी इन इंडिया मिशन की घोषणा: निर्मला सीतारमण
-
11:48 AM (IST) Feb 01, 2020
देश भर के जिलों में स्थित जिला अस्पतालों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बनेंगे: निर्मला सीतारमण
-
11:47 AM (IST) Feb 01, 2020
नेशनल पुलिस यूनिवर्सिटी और नेशनल फारेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी बनेगी : निर्मला सीतारमण
-
11:45 AM (IST) Feb 01, 2020
स्वच्छ भारत के लिए 12300 करोड़ रुपए का आवंटन : निर्मला सीतारमण
-
11:45 AM (IST) Feb 01, 2020
पीएम जन आरोग्य योजना के लिए 69 हजार करोड़ रुपए : निर्मला सीतारमण
-
11:43 AM (IST) Feb 01, 2020
162 मिलियन टन के भंडारण की क्षमता है. नाबार्ड इसे जियोटैग करेगा : निर्मला सीतारमण
-
11:42 AM (IST) Feb 01, 2020
किसानों के लिए 15 लाख करोड़ रुपए का लक्ष्य : निर्मला सीतारमण
-
11:41 AM (IST) Feb 01, 2020
2025 तक टीबी को देश से बाहर निकालने का लक्ष्य : निर्मला सीतारमण
-
11:39 AM (IST) Feb 01, 2020
इंद्रधनुष मिशन का विस्तार किया गया है, 5 नए टीके जुड़ेंगे: निर्मला सीतारमण
-
11:39 AM (IST) Feb 01, 2020
आयुष्मान भारत से जुड़े 20000 से ज्यादा अस्पताल: निर्मला सीतारमण
-
11:38 AM (IST) Feb 01, 2020
मछली उत्पादन के लिए सागर मित्र योजना : निर्मला सीतारमण
-
11:37 AM (IST) Feb 01, 2020
2025 तक 10.8 लाख टन दूध उत्पादन का लक्ष्य: निर्मला सीतारमण
-
11:34 AM (IST) Feb 01, 2020
पंप सेट को सौर ऊर्जा से जोड़ने का प्रयास, 20 लाख किसानों को सोलर प्लांट दिए जाएंगे: निर्मला सीतारमण
-
11:33 AM (IST) Feb 01, 2020
हमने 16 ऐक्शन पॉइंट बनाए हैं। पहला-उन राज्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा जो केंद्र के मॉडल लॉ को मानेंगे : निर्मला सीतारमण
-
11:32 AM (IST) Feb 01, 2020
किसानों के लिए उड़ान योजना की घोषणा: निर्मला सीतारमण
-
11:32 AM (IST) Feb 01, 2020
किसानों के लिए चलतेगी किसन रेल, दूध मांस और मछली की होगी सप्लाई: निर्मला सीतारमण
-
11:31 AM (IST) Feb 01, 2020
पानी की कमी वाले 100 जिलों के लिए योजना शुरू करेगी सरकार: निर्मला सीतारमण
-
11:30 AM (IST) Feb 01, 2020
महिला किसानों के लिए धान्य योजना की घोषणा : निर्मला सीतारमण
-
11:30 AM (IST) Feb 01, 2020
कुसुम योजना से 20 लाख किसानों को मिले सोलर पंप : निर्मला सीतारमण
-
11:29 AM (IST) Feb 01, 2020
कृषि को प्रतिस्पर्धात्मक बनाकर किसानों की उन्नति सुनिश्चित की जा सकती है: निर्मला सीतारमण
-
11:28 AM (IST) Feb 01, 2020
हमारी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। कृषि को प्रतिस्पर्धात्मक बनाकर किसानों की उन्नति सुनिश्चित की जा सकती है: बजट में वित्त मंत्री
-
11:27 AM (IST) Feb 01, 2020
अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाएगी सरकार : निर्मला सीतारमण
खेती के साथ सोलर एनर्जी के उत्पादन पर जोर दिया जाएगा : निर्मला सीतारमण
-
11:25 AM (IST) Feb 01, 2020
किसानों के लिए मोदी सरकार की 16 सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा: निर्मला सीतारमण
-
11:24 AM (IST) Feb 01, 2020
सरकार का कर्ज घटा है, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़ा हैः निर्मला सीतारमण
-
11:22 AM (IST) Feb 01, 2020
6 करोड़ 11 लाख किसानों को किसान बीमा योजना का फायादा मिला है: निर्मला सीतारमण
-
11:21 AM (IST) Feb 01, 2020
निर्मला सीतारमण ने बजट में कश्मीरी में एक कविता सुनाई
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पंडित दीनानाथ कौल की कविता का जिक्र किया "हमारा वतन खिलते हुए शालीमार बाग जैसा, हमारा वतन डल में खिलते हुए कमल जैसा, नौजवानों के गर्म खून जैसा, मेरा वतन, तेरा वतन, हमारा वतन, दुनिया का सबसे प्यारा वतन"
-
11:19 AM (IST) Feb 01, 2020
जीएसटी रेट घटने से हर परिवार को हर महीने औसतन 4% की बचत हो रही है। जीएसटी ने कुछ चुनौतियों का भी सामना किया। हमने 60 लाख से ज्यादा नए टैक्सपेयर को जोड़ाः निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्री
-
11:19 AM (IST) Feb 01, 2020
जीएसटी से देश आर्थिक रूप से एकीकृत हुआ, इंस्पेक्टर राज खत्म हुआ। 1 अप्रैल 2020 से सरलीकृत नई विवरणी प्रणाली शुरू की जाएगी: निर्मला सीतारमण
-
11:18 AM (IST) Feb 01, 2020
'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' से कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की गति गई गुना बढ़ी: निर्मला सीतारमण
-
11:17 AM (IST) Feb 01, 2020
महंगाई पर काबू रखने में मोदी सरकार सफल रही: निर्मला सीतारमण
-
11:17 AM (IST) Feb 01, 2020
बजट के तीन आधार हैं— उम्मीद, विकास और सबका भला: निर्मला सीतारमण
-
11:16 AM (IST) Feb 01, 2020
284 अरब डॉलर का विदेशी निवेश भारत में आया: निर्मला सीतारमण
-
11:15 AM (IST) Feb 01, 2020
भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है: निर्मला सीतारमण
हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकॉनमी हैं। भारत में 2014-19 के दौरान 284 अरब डॉलर विदेशी प्रत्यक्ष निवेश आया। 2009-14 के दौरान यह आंकड़ा 190 अरब डॉलर थाः निर्मला सीतारमण
-
11:14 AM (IST) Feb 01, 2020
मोदी सरकार ने इंस्पेक्टर राज को खत्म किया है : निर्मला सीतारमण
-
11:14 AM (IST) Feb 01, 2020
27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाया गया : निर्मला सीतारमण
-
11:13 AM (IST) Feb 01, 2020
जीएसटी के जरिए 60 लाख से ज्यादा करदाताओं को जोड़ा गया : निर्मला सीतारमण
-
11:12 AM (IST) Feb 01, 2020
सबका साथ सबका विकास की मदद से गरीबों को मिला फायदा : निर्मला सीतारमण
-
11:12 AM (IST) Feb 01, 2020
देश हमारी आर्थिक नीति पर भरोसा करे: निर्मला सीतारमण
-
11:10 AM (IST) Feb 01, 2020
कम जीएसटी से हर परिवार को मदद: निर्मला सीतारमण
-
11:08 AM (IST) Feb 01, 2020
आमदनी बढ़ाने और खरीदने की क्षमता बढ़ाने का बजट है। 2014-19 में सरकार ने मौलिक सुधारों पर जोर दिया थाः निर्मला सीतारमण
-
11:07 AM (IST) Feb 01, 2020
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देती हूं, वे जीएसटी के चीफ आर्किटेक्ट रहे हैंः निर्मला सीतारमण
-
11:07 AM (IST) Feb 01, 2020
मैं वर्ष 2020-21 का बजट पेश कर रही हूं। मई 2019 में मोदी जी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया। भारत के लोगों ने केवल राजनीतिक स्थिरता के लिए नहीं बल्कि मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए दिया है: वित्त मंत्री
-
11:06 AM (IST) Feb 01, 2020
बजट पेश कर रही हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, हर अपडेट
-
10:56 AM (IST) Feb 01, 2020
केंद्रीय केबिनेट ने आम बजट को दी मंजूरी
-
10:31 AM (IST) Feb 01, 2020
संसद भवन में केबिनेट की बैठक शुरू
-
10:26 AM (IST) Feb 01, 2020
बजट पेश होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे
-
10:24 AM (IST) Feb 01, 2020
संसद भवन पहुंच बजट की कॉपियां
-
10:23 AM (IST) Feb 01, 2020
बजट से पहले अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट
-
10:08 AM (IST) Feb 01, 2020
संसद भवन पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
-
9:48 AM (IST) Feb 01, 2020
कैबिनेट की बैठक में भाग लेने के लिए संसद भवन के लिए रवाना हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
-
9:21 AM (IST) Feb 01, 2020
केंद्रीय बजट 2020-21 पेश करने से पहले संसद भवन में 10:15 बजे होने वाली कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेंगी निर्मला सीतारमण
-
9:12 AM (IST) Feb 01, 2020
राष्ट्रपति भवन के लिए निकलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
-
8:54 AM (IST) Feb 01, 2020
वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, सबका साथ सबका विकास वाला होगा बजट
-
8:54 AM (IST) Feb 01, 2020
वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बजट से पहले हनुमान की पूजा की
-
8:52 AM (IST) Feb 01, 2020
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन नॉर्थ ब्लॉक पहुंचीं
-
8:52 AM (IST) Feb 01, 2020
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन अपने रेजीडेंस से नॉर्थ ब्लॉक के लिए निकली