1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. Budget 2020: छोटे कारोबारियों को बजट में बड़ी राहत, 5 गुना बढ़ी ऑडिट करवाने की टर्नओवर लिमिट

Budget 2020: छोटे कारोबारियों को बजट में बड़ी राहत, 5 गुना बढ़ी ऑडिट करवाने की टर्नओवर लिमिट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 01, 2020 02:48 pm IST,  Updated : Feb 01, 2020 02:48 pm IST

अब 5 करोड़ तक टर्नओवर वाले कारोबारियों को चार्टर्ड अकाउंटेंट से अपने खातों को ऑडिट करवाने की जरूरत नहीं होगी।

MSME- India TV Hindi
MSME

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 2020 का बजट पेश कर दिया। इस बजट में आयकर को लेकर बड़े ऐलान किए गए। लेकिन यहां छोटे कारोबारियों के लिए भी बड़ी राहत भरी खबर है। अब 5 करोड़ तक टर्नओवर वाले कारोबारियों को चार्टर्ड अकाउंटेंट से अपने खातों को ऑडिट करवाने की जरूरत नहीं होगी। इससे पहले टर्नओवर की यह सीमा 1 करोड़ रुपए थी। यानि कि बजट में छोटे कारो​बारियों के लिए लिमिट को 5 गुना बढ़ा दिया गया है। हालांकि इसका फायदा सिर्फ उन कारोबारियों को मिला ​जो अपने कुल कारोबार में सिर्फ 5 प्रतिशत से कम नकदी का इस्तेमाल करते हैं। 

वित्तमंत्री ने बजट भाषण में घोषणा करते हुए कहा कि इस समय 1 करोड़ रुपए से अधिक के कारोबार पर चार्टर्ड अकाउंटेंट से अपने बही खातों का ऑडिट अनिवार्य रूप से करवाना होता था। एमएसएमई क्षेत्र के छोटे खुदरा कारोबारियों, व्यवसायियों, दुकानदारों को इस नियम को पालन करने में कठिनाई आ रही थी। 

इसे देखते हुए ऑडिट की यह सीमा 1 करोड़ से बढ़कार 5 करोड़ की जा रही है। लेकिन इस घोषणा के पीछे सबसे बड़ी शर्त यह है कि इसका फायदा सिर्फ उन कारोबारियों को मिला ​जो अपने कुल कारोबारी लेनदेन में सिर्फ 5 प्रतिशत से कम नकदी का इस्तेमाल करते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Budget से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा