1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. राजन के सेवा विस्तार के बारे में निर्णय प्रभावित हुए बिना होगा: जेटली

राजन के सेवा विस्तार के बारे में निर्णय प्रभावित हुए बिना होगा: जेटली

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : May 17, 2016 09:31 pm IST,  Updated : May 17, 2016 09:31 pm IST

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को तत्काल बर्खास्त किये जाने की मांग को लेकर बैकफुट पर दिखे।

राजन पर सुब्रमण्यम के बयान के बाद सामने आए जेटली, सेवा विस्तार के बारे में निर्णय प्रभावित हुए बिना होगा- India TV Hindi
राजन पर सुब्रमण्यम के बयान के बाद सामने आए जेटली, सेवा विस्तार के बारे में निर्णय प्रभावित हुए बिना होगा

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को तत्काल बर्खास्त किये जाने की मांग को लेकर बैकफुट पर दिखे। उन्‍होंने कहा कि सरकार तथा रिजर्व बैंक जिम्मेदार संस्थान हैं तथा किसी अन्य कारक से प्रभावित हुए बिना निर्णय किया जाएंगे। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मुद्दे महत्वपूर्ण हैं न कि व्यक्ति। दूसरी बात, रिजर्व बैंक के गवर्नर को दूसरा कार्यकाल मिलेगा या नहीं और इस मुद्दे पर उनकी खुद की राय क्या है, क्या ये बातें चौराहे पर चर्चा करने की हैं।

जेटली ने एक अंग्रेजी समाचार चैनल से कहा कि सरकार बेहद जिम्मेदार संस्थान है और रिजर्व बैंक भी ऐसा ही है। हम अपने निर्णय अन्य कारकों द्वारा प्रभावित हुए बिना लेंगे। उनसे स्वामी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री रह चुके राजन को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।

पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि राजन मानसिक रूप से पूरी तरह भारतीय नहीं हैं और उन्होंने जानबूझकर अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है। जेटली ने कहा कि रिजर्व बैंक तथा वित्त मंत्रालय के बीची काफी परिपक्व प्रकार का स्तर का विचार विमर्श होता है और इस पर हममें से किसी को सार्वजनिक चर्चा में कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा