1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमीर हुए और अमीर, सिर्फ 1 फीसदी भारतीयों के पास देश की 60 फीसदी संपत्ति

अमीर हुए और अमीर, सिर्फ 1 फीसदी भारतीयों के पास देश की 60 फीसदी संपत्ति

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Nov 23, 2016 03:26 pm IST,  Updated : Nov 23, 2016 04:20 pm IST

अमीर हुए और अमीर। क्रेडिट सुइस रिसर्च इंस्टीट्यूट की ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट 2016 के मुताबिक सिर्फ 1 फीसदी भारतीयों के पास देश की 58.4 फीसदी संपत्ति है।

नई दिल्ली। देश में नोटबंदी से अफरा-तफरी का माहौल है इस बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश में अमीर और अमीर हो रहे हैं। क्रेडिट सुइस रिसर्च इंस्टीट्यूट की ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट 2016 के मुताबिक सिर्फ 1 फीसदी भारतीयों के पास देश की 58.4 फीसदी संपत्ति है। 2015 में यह आंकड़ा 53 फीसदी था। ब्रिक्स ग्रुप में सबसे कम लोगों के पास सबसे अधिक संपत्ति के मामले में रूस सबसे आगे है।

यह भी पढ़ें: Welcome Offer Ends Soon: रिलायंस जियो लॉन्च करेगा ‘वेलकम ऑफर-2’, मार्च तक मिलेगी फ्री 4G सर्विस!        

भारत के वयस्कों के पास नहीं पैसा

  • रिपोर्ट के अनुसार भारत में संपत्ति बढ़ रही है लेकिन इसका फायदा सभी को नहीं हो रहा है।
  • भारतीयों के पास अभी भी धन की काफी कमी है।
  • इसका पता इस बात से चलता है कि 96 फीसदी वयस्क आबादी की संपत्ति 6.84 लाख रुपए (10,000 डॉलर) से कम है।

10 फीसदी अमीरों के पास 80.7 फीसदी संपत्ति

  • सिर्फ 10 फीसदी अमीरों के पास देश की 80.7 फीसदी संपत्ति है।
  • संपत्ति वितरण का यह ट्रेंड पूरी दुनिया में अनुरूप है।
  • ग्लोबल स्तर पर 10 फीसदी आबादी के पास 89 फीसदी संपत्ति है।
  • पिछले साल यह आंकड़ा 87.7 फीसदी था।

तस्वीरों में हैं देश की सबसे पावरफुल महिलाएं

Forbs Women

NeetaIndiaTV Paisa

ArundhatiIndiaTV Paisa

Ambiga-DhirajIndiaTV Paisa

ChandaIndiaTV Paisa

Vinita-GuptaIndiaTV Paisa

vandana-luthraIndiaTV Paisa

kiranIndiaTV Paisa

dipaliIndiaTV Paisa

कुल घरेलू धन में आई गिरावट

  • बीते एक दशक की बढ़ोतरी के बाद भारतियों की घरेलू संपत्ति 0.8 फीसदी (26 अरब डॉलर) गिरकर 3 ट्रिलियन डॉलर रह गई है।
  • 2000 से 2016 के बीच प्रति वयस्क व्‍यक्ति की संपत्ति की औसत वार्षिक विकास दर 6 फीसदी रही है।
  • भारत में निजी संपत्ति की बात की जाए तो 86 फीसदी हिस्‍सा प्रोपर्टी और अन्‍य रियल एस्‍टेट संपत्ति का है।
  • समग्र रूप में कहें तो दुनिया के 1 फीसदी अमीरों में 2.48 लाख भारतीय शामिल है।

Source: Quartz India

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा