1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अरुणाल प्रदेश ने 2021 को ‘शिक्षा वर्ष’ घोषित किया, 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

अरुणाल प्रदेश ने 2021 को ‘शिक्षा वर्ष’ घोषित किया, 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 05, 2021 11:34 pm IST,  Updated : Mar 05, 2021 11:34 pm IST

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने 2021 को ‘शिक्षा के वर्ष’ के रूप में समर्पित किया है। मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना शिक्षा क्षेत्र में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की है।

अरुणाल प्रदेश ने 2021 को ‘शिक्षा वर्ष’ घोषित किया, 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी- India TV Hindi
अरुणाल प्रदेश ने 2021 को ‘शिक्षा वर्ष’ घोषित किया, 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी Image Source : PTI

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश सरकार ने 2021 को ‘शिक्षा के वर्ष’ के रूप में समर्पित किया है। मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना शिक्षा क्षेत्र में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की है। बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए खांडू ने विधानसभा को बताया कि उनकी सरकार शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए ‘मिशन शिक्षा’ शुरू करेगी।

इसे अगले दो साल के दौरान शुरू किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी और डिजिटल पहल के जरिये प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले हमारे यहां स्कूलों की संख्या सीमित थी। आज यह 3,000 से अधिक हो गई है। लेकिन इनमें गुणवत्ता वाली शिक्षा का अभाव है। बाद में सदन ने 2021-22 के बजट को ध्वनिमत से पारित कर दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा