1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RCOM के 2G ग्राहकों को एक महीने का समय और मिला, TRAI ने दिया 31 जनवरी तक समय

RCOM के 2G ग्राहकों को एक महीने का समय और मिला, TRAI ने दिया 31 जनवरी तक समय

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 03, 2018 08:33 am IST,  Updated : Jan 03, 2018 08:33 am IST

TRAI ने RCOM को 1 महीने का और समय दिया है, कंपनी ने अपनी 2G सेवाएं पिछले महीने बंद कर दी थीं

RCOM- India TV Hindi
2G Customers of RCOM get one month extension to shift towards other network

नई दिल्ली। दूरसंचार नियामक ट्राई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) के ग्राहकों को कंपनी के नेटवर्क से हटने के लिए एक महीने का समय और दिया है। कंपनी ने अपनी 2G सेवाएं पिछले महीने बंद कर दी थीं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने इस बारे में दिशा निर्देश जारी करते हुए RCOM से कहा है कि वह सभी यूनिक पोर्टिंग कोड अब 31 जनवरी, 2018 तक रख सकती है।

इनकी अवधि 31 दिसंबर को समाप्त हो रही है। यानी RCOM के ग्राहकों के पास दूसरी कंपनी की सेवाएं लेने के लिए एक महीने का समय और होगा। RCOM को इस बारे में अखबारों में सार्वजनिक सूचना प्रकाशित करवानी होगी ताकि उसके इच्छुक ग्राहक इसका लाभ ले सकेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा