1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार ने दिया 7.5 लाख यूनिवर्सिटी शिक्षकों को दिवाली का तोहफा, मिलेगा 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों का फायदा

सरकार ने दिया 7.5 लाख यूनिवर्सिटी शिक्षकों को दिवाली का तोहफा, मिलेगा 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों का फायदा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Oct 11, 2017 09:00 pm IST,  Updated : Oct 11, 2017 09:02 pm IST

दीपावली से पहले केंद्रीय मंत्रीमंडल ने केंद्र और राज्‍य यूनिवर्सिटी तथा एडेड कॉलेज के 7.58 लाख शिक्षकों को 7वें वेतन आयोग का फायदा देने का फैसला किया है।

सरकार ने दिया 7.5 लाख यूनिवर्सिटी शिक्षकों को दिवाली का तोहफा, मिलेगा 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों का फायदा- India TV Hindi
सरकार ने दिया 7.5 लाख यूनिवर्सिटी शिक्षकों को दिवाली का तोहफा, मिलेगा 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों का फायदा

नई दिल्‍ली। दीपावली से पहले केंद्रीय मंत्रीमंडल ने केंद्र और राज्‍य यूनिवर्सिटी तथा एडेड कॉलेज के 7.58 लाख शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी दी है। इन सभी शिक्षकों को अब 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों का फायदा मिलेगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि आईआईटी समेत 213 केंद्रीय विश्‍वविधालयों के 58,000 प्रोफेसर्स को केंद्र की ओर से फुल फंडिंग दी जाएगी।

जावड़ेकर ने कहा कि शैक्षणिक क्षेत्र में प्रतिभाओं को आकर्षित करने और देश में शिक्षा की गुणवत्‍ता को सुधारने के लिए सहायता प्राप्‍त कॉलेजों और राज्‍य यूनिवर्सिटीज के 7 लाख प्रोफेसर, असिस्‍टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर को यह लाभ दिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि इसके लिए राज्‍यों को केंद्र मदद करेगा और वेतनमान के सभी लाभ 1 जनवरी 2016 से भुगतान किए जाएंगे।

इस कदम से केंद्र सरकार पर 1400 करोड़ रुपए सालाना और राज्‍य सरकारों पर 8400 करोड़ रुपए का भार पड़ेगा। सरकार के इस फैसले से 119 आईआईटी, आईआईआईटी और आईआईएम, एनआईटी, आईआईएसईआरएस के शिक्षकों को भी फायदा होगा।

सरकार के इस फैसले से 213 केंद्र यूनिवर्सिटी, 329 राज्य यूनिवर्सिटी और 12,912 सहायता प्राप्‍त कॉलेजों के शिक्षकों को फायदा होगा। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विश्‍व बैंक के समर्थन वाली कौशल विकास से जुड़ी दो नई योजनाओं संकल्प और स्ट्राइव स्किल स्ट्रेंथनिंग फॉर  इंडस्ट्रियल वैल्यू इनहांसमेंट को भी मंजूरी दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा