1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. स्टील अथॉरिटी के दिल्ली स्थित कार्यालय के 5 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित

स्टील अथॉरिटी के दिल्ली स्थित कार्यालय के 5 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 03, 2020 05:00 pm IST,  Updated : Jun 03, 2020 05:00 pm IST

3 और 4 जून को सेनेटाइजेशन के लिए बंद रहेगा सेल का दिल्ली कॉर्पोरेट ऑफिस

corona virus- India TV Hindi
corona virus Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

नई दिल्ली। इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि सेल ने बुधवार को कहा कि उसके दिल्ली स्थित कॉरपोरेट दफ्तर में काम करने वाले पांच कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। कंपनी ने एक बयान में कहा कि देशभर में कोरोना वायरस संक्रमितों के मामले बढ़ रहे हैं। कंपनी के लोधी रोड स्थित कॉरपोरेट कार्यालय में कुछ कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। महामारी का प्रकोप फैलना शुरू होने के बाद सेल में पहली बार कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

सेल के चेयरमैन ए.के.चौधरी ने एक वीडियो संदेश में कंपनी के सभी कर्मचारियों से सरकार द्वारा परामर्श और सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा। साथ ही संक्रमित होने वाले कर्मचारियों से घर पर खुद को पृथक रखने के लिए कहा। कंपनी ने सरकार की ओर से नियुक्त एक एजेंसी को अपने लोधी रोड स्थित दफ्तर को विषाणुमुक्त करने का काम दिया है। इसके चलते तीन और चार जून को उसका दफ्तर बंद रहेगा और कर्मचारियों से घर से काम करने को कहा गया है। कंपनी ने कर्मचारियों की कोरोना वायरस जांच कराने के लिए मैक्स और अपोलो अस्पताल से साझेदारी की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा