1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ADB करेगा भारत के विकास में मदद, इस साल तीन अरब डॉलर का कर्ज देने की योजना

ADB करेगा भारत के विकास में मदद, इस साल तीन अरब डॉलर का कर्ज देने की योजना

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 07, 2016 03:51 pm IST,  Updated : May 07, 2016 03:51 pm IST

एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) भारत में मजबूत वृद्धि का समर्थन करने के लिए अपनी उधारी इस साल बढ़ाकर तीन अरब डॉलर करने का इच्छुक है।

ADB करेगा भारत के विकास में मदद, इस साल तीन अरब डॉलर का कर्ज देने की योजना- India TV Hindi
ADB करेगा भारत के विकास में मदद, इस साल तीन अरब डॉलर का कर्ज देने की योजना

फ्रेंकफर्ट। एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) भारत में मजबूत वृद्धि का समर्थन करने के लिए अपनी उधारी इस साल बढ़ाकर तीन अरब डॉलर करने का इच्छुक है। एडीबी के अध्यक्ष ताकेहिको नाकाओ ने बैंक की सालाना बैठक में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, मार्च में अपनी यात्रा के दौरान मैंने भारत को कर्ज बढ़ाने के बारे में विचार-विमर्श किया था। भारत को बुनियादी ढांचे के लिए अधिक वित्तपोषण की जरूरत है और हमें यह करके खुशी होगी ताकि भारत में और मजबूत वृद्धि का समर्थन किया जा सके।

उन्होंने कहा कि बैंक की योजना भारत को अपनी उधारी बढ़ाकर इस साल तीन अरब डॉलर करने की है, जबकि 2015 में उसने लगभग 2.2 अरब डॉलर का कर्ज दिया था। यह उधार सरकारी स्तर पर दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर इसमें निजी क्षेत्र के उधार को भी शामिल कर लिया जाए तो यह 3.5 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि यह उधारी भी अगले साल तक बढ़कर चार अरब डॉलर पर पहुंच जाएगी। एडीबी ने 1986 में भारत में अपना उधार कार्य करना शुरू किया। इस दौरान एडीबी ने सरकार के स्तर पर कुल 33.1 अरब डॉलर के 197 कर्ज को मंजूरी दी। 31 दिसंबर 2015 की स्थिति के अनुसार इसमें 11.4 अरब डॉलर के 84 ऋण चल रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

ADB