1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Covid-19 vaccine की खरीद और आपूर्ति में मदद करेगा ADB, सदस्‍य देशों के लिए पेश की 9 अरब डॉलर की सहायता

Covid-19 vaccine की खरीद और आपूर्ति में मदद करेगा ADB, सदस्‍य देशों के लिए पेश की 9 अरब डॉलर की सहायता

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 11, 2020 02:59 pm IST,  Updated : Dec 11, 2020 02:59 pm IST

एडीबी ने कहा कि महामारी के कारण एशिया में विकासशील देशों की आर्थिक वृद्धि पर प्रतिकूल असर पड़ा है और 2020 में इसके 0.4 प्रतिशत घटने का अनुमान है।

ADB launches USD 9 bn COVID-19 vaccine initiative for its developing member economies- India TV Hindi
ADB launches USD 9 bn COVID-19 vaccine initiative for its developing member economies Image Source : WEF

नई दिल्‍ली। एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने शुक्रवार को एक 9 अरब डॉलर का वैक्‍सीन कार्यक्रम पेश करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम एडीबी की उभरती सदस्‍य अर्थव्‍यवस्‍थाओं को कोविड-19 टीके की खरीद और आपूर्ति में मदद करेगा।

एक विज्ञप्‍ति में कहा गया है कि एडीबी ने 9 अरब डॉलर का वैक्‍सीन कार्यक्रम –एशिया पेसीफ‍िक वैक्‍सीन एक्‍सेस फैशिलिटी (APVAX)- की घोषणा की है जो अपने विकासशील सदस्‍यों को प्रभावी और सुरक्षित कोरोना वायरस महमारी से बचने के लिए वैक्‍सीन को खरीदने और उसके वितरण में त्‍वरित और पर्याप्‍त मदद उपलब्‍ध कराएगा।

एडीबी के अध्‍यक्ष मासासुगू असाकावा ने कहा कि जैसा कि सभी जानते हैं एडीबी के विकासशील सदस्‍य जितना जल्‍दी संभव हो उतनी शीघ्रता से अपने नागरिकों को टीका लगाने के लिए तैयार हैं, ऐसे में वैक्‍सीन खरीदने के लिए उन्‍हें वित्‍त के साथ ही साथ टीकाकरण प्रक्रिया को सुरक्षित, उचित और प्रभावी प्रबंधन के लिए पर्याप्‍त योजना और जानकारी की आवश्‍यकता है।  

उन्‍होंने आगे कहा कि यह एपीवीएक्‍स इन चुनौतियों से निपटने, महामारी से छुटकारा पाने और इकोनॉमिक रिकवरी पर ध्‍यान केंद्रित करने के लिए हमारे विकासशील सदस्‍यों को मदद करने में एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएगा। एडीबी ने कहा कि एशिया में 1.43 करोड़ से अधिक कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं और यहां इस महामारी से 200000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

एडीबी ने कहा कि महामारी के कारण एशिया में विकासशील देशों की आर्थिक वृद्धि पर प्रतिकूल असर पड़ा है और 2020 में इसके 0.4 प्रतिशत घटने का अनुमान है। क्षेत्रीय सकल घरेलू उत्‍पाद में यह 1960 के बाद आने वाली पहली गिरावट होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा