1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आदित्‍य बिड़ला नूवो जल्‍द शुरू करेगी पेमेंट बैंक, आइडिया सेल्यूलर के साथ बनाया ज्‍वाइंट वेंचर

आदित्‍य बिड़ला नूवो जल्‍द शुरू करेगी पेमेंट बैंक, आइडिया सेल्यूलर के साथ बनाया ज्‍वाइंट वेंचर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 19, 2016 07:29 pm IST,  Updated : Feb 19, 2016 07:29 pm IST

आदित्‍य बिड़ला नूवो लिमिटेडने पेमेंट बैंक की स्‍थापना के लिए अपने ग्रुप की ही कंपनी आइडिया सेल्‍यूलर के साथ एक ज्‍वाइंट वेंचर बनाने की घोषणा की है।

आदित्‍य बिड़ला नूवो जल्‍द शुरू करेगी पेमेंट बैंक, आइडिया सेल्यूलर के साथ बनाया ज्‍वाइंट वेंचर- India TV Hindi
आदित्‍य बिड़ला नूवो जल्‍द शुरू करेगी पेमेंट बैंक, आइडिया सेल्यूलर के साथ बनाया ज्‍वाइंट वेंचर

नई दिल्‍ली। आदित्‍य बिड़ला नूवो लिमिटेड (एबीएनएल) ने पेमेंट बैंक की स्‍थापना के लिए शुक्रवार को अपने ग्रुप की ही कंपनी आइडिया सेल्‍यूलर के साथ एक ज्‍वाइंट वेंचर बनाने की घोषणा की है। पिछले साल अगस्‍त में, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेमेंट्स बैंक लाइसेंसिंग के दिशा-निर्देशों के तहत कंपनी को पेमेंट बैंक की स्‍थापना के लिए अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दी थी।

एबीएनएल ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि कंपनी ने इस मकसद से आइडिया सेल्युलर के साथ एक नई अनुषंगी आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का गठन किया है। इसमें एबीएनएल की 51 फीसदी तथा शेष 49 फीसदी हिस्सेदारी आइडिया सेल्‍यूलर की होगी। भुगतान बैंकों को शुरआत में प्रति ग्राहक एक लाख रुपए तक जमा स्वीकार करने की अनुमति होगी। इसके अलावा वह अपने ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा दे सकेंगे। धन स्थानांतरण सुविधा प्रदान करने के साथ ही ये बैंक बीमा और म्यूचुअल फंड जैसे उत्पाद भी बेच सकेंगे।

आरबीआई ने पिछले साल अगस्‍त में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज, एयरटेल एम कॉमर्स सर्विसेस लिमिटेड, वोडाफोन एम-पैसा, टेक महिंद्रा और डिपार्टमेंट ऑफ पोस्‍ट सहित कुल 11 कंपनियों को पेमेंट्स बैंक की स्‍थापना के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा