1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मणिपुर में मिल रहा है 3000 रुपए का रसोई गैस सिलेंडर , जानिए क्या है पूरा मामला

मणिपुर में मिल रहा है 3000 रुपए का रसोई गैस सिलेंडर , जानिए क्या है पूरा मामला

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Dec 25, 2016 01:03 pm IST,  Updated : Dec 25, 2016 01:03 pm IST

UNC की हड़ताल से मणिपुर में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़कर 3000 रुपए तक पहुंच गई है। साथ ही, अन्य जरूरी चीजों की कीमतें भी कई गुना बढ़ गई है।

मणिपुर में मिल रहा है 3000 रुपए का रसोई गैस सिलेंडर , जानिए क्या है वजह- India TV Hindi
मणिपुर में मिल रहा है 3000 रुपए का रसोई गैस सिलेंडर , जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली। संयुक्त नागा परिषद (UNC) की पिछले दो महीने से जारी आर्थिक नाकेबंदी का बुरा असर आम लोगों पर देखने को मिल रहा है। अनिश्चितकालीन बंद से भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। राज्य में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़कर 3000 रुपए तक पहुंच गई है। साथ ही, अन्य जरूरी चीजों की कीमतें भी कई गुना बढ़ गई है।

यह भी पढ़े: मन की बात में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- नोटबंदी के बाद अब बेनामी संपत्ति पर होगा कड़ा एक्शन

इसलिए बढ़ गई कीमतें

  • पूर्वोत्तर के सूबे मणिपुर में 50 से ज्यादा दिनों से नागा युनाइटेड नगा काउंसिल ने आर्थिक नाकेबंदी कर रखी है।
  • इसके चलते सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है, इम्फाल जाने वाले ट्रकों को नैशनल हाईवे 37 और 2 पर रोक लिया गया है।
  • राज्य के पर्वतीय इलाकों में 3,000 रुपए तक में गैस सिलिंडर मिल रहे हैं।
  • इन दोनों ही नेशनल हाईवेज को मणिपुर के लिए लाइफलाइन माना जाता है।

यह भी पढ़े: Christmas Gift: 25 दिसंबर से आम आदमी के पास है करोड़पति बनने का मौका, सरकार ने शुरू की नई स्कीम

18 दिसंबर से लगा है कर्फ्यू

  • जरूरी वस्तुओं की सप्लाइ सुनिश्चित करने के लिए करने के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र से अतिरिक्त बल की मांग की है।
  • इम्फाल घाटी समेत आसपास के इलाकों में जातीय हिंसा के चलते 18 दिसंबर से कर्फ्यू लागू है।
  • फिलहाल सामान से लदे वाहनों को सुरक्षा बलों की मदद से पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढ़े: नोटबंदी के बाद आपकी हर सोशल एक्‍टीविटी पर है सरकार की नजर, फेसबुक से मांगी 8,290 भारतीय यूजर्स की जानकारी

क्या है मामला

  • अक्टूबर में मणिपुर ने ऐलान किया था कि वह दो नए जिले बनाने की योजना में है।
  • ये जिले जिरीबाम और कांगपोक्पी को काटकर बनाए जा रहे हैं।
  • इन जिलों को नगा जनजाति के लोग अपनी पैतृक भूमि मानते हैं।
  • इस फैसले का विरोध करते हुए 1 नवंबर से ही मणिपुर के सबसे बड़े नगा संगठन ने इम्फाल को जाने वाले रास्तों की नाकेबंदी कर रखी है।
  • इसके बाद 8 दिसंबर को सरकार ने 7 नए जिले बनाने का ऐलान किया।
  • इनमें से 5 नगा बाहुल्य होंगे, जबकि 2 जिले वैष्णव आबादी की बहुलता वाले होंगे।

तस्वीरों में देखिए डीजल हैचबैक कार

Diesel Hatchback

boltIndiaTV Paisa

maruti-celerioIndiaTV Paisa

beatIndiaTV Paisa

poloIndiaTV Paisa

figoIndiaTV Paisa

tata-indica (1)IndiaTV Paisa

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा