1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. राजधानी ट्रेन से भी कम हुआ Air India का किराया, आज से शुरू हो रहा है नया ऑफर

राजधानी ट्रेन से भी कम हुआ Air India का किराया, आज से शुरू हो रहा है नया ऑफर

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Jan 06, 2017 07:46 am IST,  Updated : Jan 06, 2017 07:49 am IST

Air India ने सीमित अवधि के लिए विशेष किराया योजना की घोषणा की जिसके तहत वह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के सेकंड एसी श्रेणी के किराये के बराबर राशि पर टिकट देगी

राजधानी ट्रेन से भी कम हुआ Air India का किराया, आज से शुरू हो रहा है नया ऑफर- India TV Hindi
राजधानी ट्रेन से भी कम हुआ Air India का किराया, आज से शुरू हो रहा है नया ऑफर

नई दिल्ली। सरकारी एविएशन कंपनी Air India ने सीमित अवधि के लिए विशेष किराया योजना की घोषणा की जिसके तहत वह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के सेकंड एसी श्रेणी के किराये के बराबर राशि पर टिकट देगी।

क्या है एयर इंडिया का नया ऑफर

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा है कि चुनिंदा मार्गों पर इकोनोमी श्रेणी में यात्रा के लिए इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है। इस योजना में शुरआती किराया 1080 रुपए है।

एयर इंडिया पहले भी लॉन्च कर चुकी है स्पेशल किराया योजना

  • पिछले साल जून में कंपनी इस तरह की योजना लाई थी। सितंबर में योजना की समाप्ति तक 21,678 यात्रियों ने इसके तहत टिकट खरीद लिये थे।

तस्‍वीरों में देखिए बजाज V12

Bajaj V150

bajaj-v-150-1 Bajaj V

india-tv-paisa-bajaj-vBajaj V

india-tv-paisa-bajaj-v-4Bajaj V

india-tv-paisa-bajaj-v-3Bajaj V

bajaj-v-150-2 Bajaj V

bajaj-v-150-3 Bajaj V

bajaj-v-150-4 Bajaj V

india-tv-paisa-bajaj-v-2Bajaj V

26 जनवरी से 30 अप्रैल तक कर सकते है हवाई सफर

  • बयान के अनुसार नयी विशेष किराया योजना शुक्रवार से शुरू हो गई है। इसके तहत छह जनवरी से 10 अप्रैल के बीच टिकट बुक की जा सकेगी और यात्रा 26 जनवरी से 30 अप्रैल 2017 तक की जा सकेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा