1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इस साल स्टॉकहोम, लॉस एंजिलिस, नैरोबी के लिए उड़ान शुरू करेगी एयर इंडिया

इस साल स्टॉकहोम, लॉस एंजिलिस, नैरोबी के लिए उड़ान शुरू करेगी एयर इंडिया

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 09, 2017 03:00 pm IST,  Updated : May 09, 2017 03:00 pm IST

विमानन कंपनी एयर इंडिया अमेरिका के लिए तीन नई उड़ान सेवा शुरू करने के बाद इस साल स्टॉकहोम, नैरोबी और तेल अवीव के लिए भी उड़ान शुरू करेगी।

एयर इंडिया इस साल स्टॉकहोम, लॉस एंजिलिस, नैरोबी के लिए शुरू करेगी उड़ान- India TV Hindi
एयर इंडिया इस साल स्टॉकहोम, लॉस एंजिलिस, नैरोबी के लिए शुरू करेगी उड़ान

इससे पहले वह न्यूयॉर्क, नेवार्क, शिकागो और सान फ्रांसिस्को के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू कर चुकी है। इसके बाद एयर इंडिया एक सितंबर को लॉस एंजिलिस और बाद में डलास के लिए भी उड़ान शुरू करेगी। घाटे से उबरने और बाजार की प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए मशक्कत कर रही एयर इंडिया इस साल 15 अगस्त से स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम के लिए भी उड़ान शुरू करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा