1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयरटेल ने टावर इकाई की 11.32 प्रतिशत हिस्सेदारी नेटले इंफ्रा को बेची

एयरटेल ने टावर इकाई की 11.32 प्रतिशत हिस्सेदारी नेटले इंफ्रा को बेची

 Written By: Manish Mishra
 Published : Mar 29, 2017 12:29 pm IST,  Updated : Mar 29, 2017 12:30 pm IST

भारती एयरटेल ने भारती इंफ्राटेल की 11.32% हिस्सेदारी अपनी पूर्ण अनुषंगी नेटले इंफ्रास्ट्रक्चर को 6,806 करोड़ रुपए में बेचने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

एयरटेल ने टावर इकाई की 11.32 प्रतिशत हिस्सेदारी नेटले इंफ्रा को बेची- India TV Hindi
एयरटेल ने टावर इकाई की 11.32 प्रतिशत हिस्सेदारी नेटले इंफ्रा को बेची

नई दिल्ली भारती एयरटेल ने अपनी मोबाइल टावर इकाई भारती इंफ्राटेल की 11.32 प्रतिशत हिस्सेदारी अपनी पूर्ण अनुषंगी नेटले इंफ्रास्ट्रक्चर को 6,806 करोड़ रुपए में बेचने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

भारती एयरटेल ने बांबे स्‍टॉक एक्‍सचेंज को दी सूचना में कहा है कि,

कंपनी ने भारती इंफ्राटेल की 11.32 प्रतिशत हिस्ससेदारी (2,09,416,643 शेयर) नेटले इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट लि. को बेचने की प्रक्रिया आज पूरी कर ली। नेटले एयरटेल की पूर्ण अनुषंगी है। यह बिक्री 6,806 करोड़ रुपए में की गई है।

Financial Year Special: सालभर में दोगुने तक हुए इन शेयरों के भाव, जानिए अब कहां है ऐसे मौके

कंपनी की अपनी एक इकाई की हिस्सेदारी दूसरी इकाई को करने के बाद भारती एयरटेल की भारती इंफ्राटेल में हिस्सेदारी अब 50.33 प्रतिशत हो गयी है। वहीं नेटले के पास 11.32 प्रतिशत जबकि शेष 38.5 प्रतिशत हिस्सेदारी आम लोगों तथा अन्य शेयरधारकों के पास होगी।

पिछले सप्ताह भारती इंफ्राटेल ने कहा था कि नेटले इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट कंपनी में 21.63 प्रतिशत हिस्सेदारी मूल कंपनी भारती एयरटेल से लेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा