1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Jack Ma के नेतृत्‍व वाले Ant Group के नाम होगा दुनिया के सबसे बड़े IPO का रिकॉर्ड, 35 अरब डॉलर जुटाने की उम्‍मीद

Jack Ma के नेतृत्‍व वाले Ant Group के नाम होगा दुनिया के सबसे बड़े IPO का रिकॉर्ड, 35 अरब डॉलर जुटाने की उम्‍मीद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 27, 2020 11:55 am IST,  Updated : Oct 27, 2020 11:55 am IST

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संस्थापक अरबपति जैक मा के नेतृत्व वाला एंट ग्रुप 34.4 अरब डॉलर मूल्य के शेयरों की बिक्री करेगा और अपने शेयरों को शंघाई एवं हांगकांग के शेयर बाजारों में सूचीबद्ध कराएगा।

Alibaba's Jack Ma backed Ant Group set for record 34bn dollar market debut- India TV Hindi
Alibaba's Jack Ma backed Ant Group set for record 34bn dollar market debut Image Source : AP

हांगकांग। चीन की फाइनेंशियल टेक्‍नोलॉजी दिग्‍गज कंपनी एंट ग्रुप (Ant Group) दुनिया का सबसे बड़ा स्‍टॉक मार्केट आईपीओ लाने का रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। एंट ग्रुप शंघाई और हांगकांग में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 35 अरब अमेरिकी डॉलर जुटा सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।

ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म के संस्‍थापक अरबपति जैक मा के नेतृत्‍व वाला एंट ग्रुप 34.4 अरब डॉलर मूल्‍य के शेयरों की बिक्री करेगा और अपने शेयरों को शंघाई एवं हांगकांग के शेयर बाजारों में सूचीबद्ध कराएगा।

एंट ग्रुप कई तरह के वित्तीय उत्पादों का परिचालन करता है। इसमें चीन का अलीपे डिजिटल वॉलेट भी शामिल है। यह दुनिया के सबसे बड़े मुद्रा बाजार कोषों में से एक है। शंघाई में एंट  का शेयर सोमवार को को 68.8 युआन (10.26 डॉलर) और हांगकांग में 80 हांगकांग डॉलर या 10.32 अमेरिकी डॉलर रहा। कंपनी आईपीओ के जरिये 34.4 अरब डॉलर जुटाएगी। यह पेट्रोलियम कंपनी सऊदी अरामको की पिछले साल की 29 अरब डॉलर की शेयर बिक्री पेशकश से अधिक है। इस तरह एंट का आईपीओ दुनिया की सबसे बड़ी शेयर बिक्री पेशकश बन जाएगा।

ऑनलाइन पेमेंट बिजनेस करने वाली एंट केवल अपने 11 प्रतिशत शेयर बेचेगी। एंट ग्रुप का कुल मार्केट कैप 313 अरब डॉलर है। एंट में जैक मा के पास लगभग 17 अरब डॉलर के शेयर हैं और उनकी कुल संपत्ति 80 अरब डॉलर है, जिसकी वजह से वह चीन का सबसे अमीर व्‍यक्ति बने हुए हैं। एंट ग्रुप की पेमेंट सर्विस अलीपे के चीन में 1.3 अरब यूजर्स हैं। एंट वेल्‍थ मैनेजमेंट, इंश्‍योरेंस और मनी ट्रांसफर सर्विस भी उपलब्‍ध कराती है।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा