1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रेलवे की सभी ट्रेनों पर जल्द होंगे 22 कोच, वेटिंग का समय खत्म करने के लिए सरकार उठाएगी कदम

रेलवे की सभी ट्रेनों पर जल्द होंगे 22 कोच, वेटिंग का समय खत्म करने के लिए सरकार उठाएगी कदम

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jan 02, 2018 08:38 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 08:38 pm IST

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस योजना के तहत शुरुआत में 300 रुटों का चुनाव किया गया है और योजना के पहले दौर में चुने हुए रूटों पर काम किया जाएगा

Railway- India TV Hindi
All trains to have 22 coaches soon says Railway Minister

नई दिल्ली। रेलगाड़ियों के देरी से स्टेशन पर पहुंचने की समस्या को दूर करने के लिए सरकार जल्द ही कदम उठाने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जल्दी ही सभी ट्रेनों में एक समान 22 कोच की व्यवस्था कर दी जाएगी ताकी किसी भी ट्रेन को किसी भी रूट पर भेजा जा सके। मौजूदा व्यवस्था के तहत अगर कोई ट्रेन खराब हो जाए तो उसकी जगह जो दूसरी ट्रेन होगी उसमें भी पहली ट्रेन की तरह कोच होने चाहिए, लेकिन सभी ट्रेनों में अगर एक समान कोच होंगे तो उनको किसी भी रूट पर भेजा जा सकेगा।

रेल मंत्री ने कहा जल्दी ही सभी ट्रेनों में 22 कोच की व्यवस्था कर दी जाएगी, इसके अलावा प्लेटफॉर्म की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी। रेलवे का इंजीनियरिंग विभाग इसपर काम कर रहा है। फिलहाल देश में 12 कोच से लेकर 26 कोच की ट्रेनें चलती हैं। ऐसी परिस्थितियों में रेलवे के लिए एक ट्रेन को दूसरी ट्रेन से बदलना परेशानी भरा हो जाता है और इसमें समय की बर्बादी होती है जिसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ता है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस योजना के तहत शुरुआत में 300 रुटों का चुनाव किया गया है और योजना के पहले दौर में चुने हुए रूटों पर काम किया जाएगा। पहला दौर पूरा होने के बाद ट्रेनों के के समय में बदलाव होगा और जुलाई में बदले हुए समय की जानकारी दी जाएगी। जिन 300 रूटों का चुनाव हुआ है वह देश के सबसे व्यस्त रूट हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा