1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Yamaha ने लॉन्च किया दुनिया का पहला एयरबैग वाला स्कूटर; अब दोपहिया पर भी मिलेगी कार जैसी सेफ्टी!

Yamaha ने लॉन्च किया दुनिया का पहला एयरबैग वाला स्कूटर; अब दोपहिया पर भी मिलेगी कार जैसी सेफ्टी!

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Mar 18, 2026 02:56 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 02:56 pm IST

दोपहिया वाहनों की दुनिया में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जापानी कंपनी Yamaha ने दुनिया का पहला एयरबैग वाला स्कूटर Yamaha Tricity 300 पेश किया है। यह न सिर्फ एक तीन पहियों वाला स्कूटर है, बल्कि इसमें अब कार जैसी सेफ्टी देने वाला एयरबैग सिस्टम भी दिया गया है।

दुनिया का पहला एयरबैग...- India TV Hindi
दुनिया का पहला एयरबैग वाला स्कूटर लॉन्च Image Source : YAMAHA OFFICIAL WEBSITE

दोपहिया वाहन बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। यामाहा (Yamaha) ने दुनिया का पहला एयरबैग वाला स्कूटर पेश किया है, जिसका नाम Yamaha Tricity 300 है। यह स्कूटर न सिर्फ तीन पहियों के साथ बेहतर बैलेंस और स्टेबिलिटी देता है, बल्कि अब इसमें एयरबैग जैसी एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो आमतौर पर कारों में देखने को मिलती है। इस स्कूटर में लगाया गया एयरबैग सामने की तरफ फिट किया गया है। यह एडवांस सेंसर के जरिए काम करता है, जो किसी भी टक्कर को तुरंत पहचान लेते हैं। जैसे ही फ्रंटल एक्सीडेंट होता है, एयरबैग तुरंत खुल जाता है और राइडर को आगे गिरने से बचाने में मदद करता है। यह सिस्टम खासतौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि बिना सीट बेल्ट के भी राइडर को ज्यादा सुरक्षा मिल सके।

डिजाइन और टेक्नोलॉजी में भी अपग्रेड

Yamaha Tricity 300 के 2026 मॉडल में नया और स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है। इसमें एलईडी लाइटिंग, नए फ्रंट पैनल और स्टाइलिश टेल लैंप लगाए गए हैं। इसके अलावा, स्कूटर में ब्रेक कंट्रोल सिस्टम, यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में भी बेहतर संतुलन बनाए रखते हैं।

मिलेंगे ये स्मार्ट फीचर्स

इस स्कूटर में 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले और 2.8 इंच का LCD स्क्रीन दिया गया है। इसके साथ ही Garmin नेविगेशन और MyRide ऐप के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी मिलती है। राइडर कॉल और म्यूजिक अलर्ट भी देख सकता है। इसके अलावा इसमें कीलेस स्टार्ट, अच्छा स्टोरेज, पार्किंग ब्रेक और लर्निंग मल्टी-वील सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे स्कूटर मोड़ते समय ज्यादा स्थिर रहता है। स्टैंडिंग असिस्ट सिस्टम इसे रुकने के दौरान भी बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

इस स्कूटर में 292cc का इंजन दिया गया है, जो 28 PS की पावर और 28.9 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है और करीब 30 kmpl का माइलेज देने का दावा करता है। साथ ही, इसमें नया कैटेलिटिक कन्वर्टर जोड़ा गया है, जो इसे लेटेस्ट एमिशन नियमों के अनुसार बनाता है।

भारत में लॉन्च का इंतजार

यह स्कूटर फिलहाल 2026 में यूरोप में लॉन्च किया जाएगा और ग्राहकों को एयरबैग वाले और बिना एयरबैग वाले दोनों ऑप्शन मिलेंगे। हालांकि, भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा