1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PNB के 12700 करोड़ रुपए के घोटाले में 2400 करोड़ इलाहाबाद बैंक के भी फंसे

PNB के 12700 करोड़ रुपए के घोटाले में 2400 करोड़ इलाहाबाद बैंक के भी फंसे

 Reported By: Manoj Kumar
 Published : Mar 03, 2018 04:37 pm IST,  Updated : Mar 03, 2018 04:37 pm IST

इलाहाबाद बैंक ने कहा है कि इस घोटाले में बैंक का एक्सपोज़र 366.87 मिलियन डॉलर यानि लगभग 2384 करोड़ रुपए का है, 12700 करोड़ रुपए का है पंजाब नेशनल बैंक का घोटाला

Allahabad Bank- India TV Hindi
Allahabad Bank says has an exposure of USD 367 million to Punjab National Bank fraud

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने कथित तौर पर जिस 12700 करोड़ रुपए का घोलाटा किया है उसमें लगभग 2384 करोड़ रुपए इलाहाबाद बैंक के हैं, शनिवार को इलाहाबाद बैंक ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को इसके बारे में जानकारी दी। एक्सचेंज ने इलाहाबाद बैंक से उसके सीईओ और एमडी से पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड को लेकर सीबीआई की पूछताछ को लेकर मीडिया में आई खबरों को लेकर स्पष्टिकरण मांगा था।

इलाहाबाद बैंक ने अपने स्पष्टिकरण में कहा है कि बैंक नियामक संस्थाओं को इस तरह के मामलों की जानकारी देता रहता है। बैंक ने पहले ही इस घोटाले में पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoU) के बारे में जानकारी दे दी है। इलाहाबाद बैंक ने कहा है कि इस घोटाले में बैंक का एक्सपोज़र 366.87 मिलियन डॉलर यानि लगभग 2384 करोड़ रुपए का है।

Allahabad Bank
Allahabad Bank says has an exposure of USD 367 million to Punjab National Bank fraud

एक्सचेंजों ने पंजाब नेशनल बैंक से भी कुछएक मीडिया रिपोर्ट्स पर स्पष्टिकरण मांगा था, और PNB ने भी अपना स्पष्टिकरण सौंप दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि PNB घोटाले में बैंक की मुंबई शाखा के आंतरिक ऑडिटर की गिरफ्तारी की गई है, PNB ने खबर की पुष्टि की है।

Punjab National Bank fraud
Allahabad Bank says has an exposure of USD 367 million to Punjab National Bank fraud

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा