1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेरिकन एक्सप्रेस कोरोना के खिलाफ अभियान में भारत को 9 करोड़ रुपये की मदद देगा

अमेरिकन एक्सप्रेस कोरोना के खिलाफ अभियान में भारत को 9 करोड़ रुपये की मदद देगा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 11, 2020 04:54 pm IST,  Updated : Jun 11, 2020 04:54 pm IST

कुल मदद का एक हिस्सा पीएम केयर्स फंड में दिया गया

Corona Crisis- India TV Hindi
Corona Crisis Image Source : PTI

नई दिल्ली। क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनी अमेरिकन एक्सप्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि वो भारत में कोविड-19 महामारी के खिलाफ अभियान में 9 करोड़ रुपये की मदद का देगा । कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘इस वैश्विक संकट में आगे आकर अथक काम कर रहे लोगों की वित्तीय मदद के रूप में 9 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता जतायी गयी है।’’

मदद में प्रधानमंत्री नागरिक सहायाता एवं आपात स्थिति राहत कोष यानि पीएम-केयर्स फंड में योगदान के साथ स्थानीय संगठनों की मदद भी शामिल है। कंपनी ने यह भी कहा कि उसने ‘हंगर हीरोज’ नाम से पहल के लिये भागीदारी की है। इसके तहत महामारी से सर्वाधिक प्रभावित परिवार को राशन और जरूरी सामान की आपूर्ति की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा