1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. केरल में बाढ़ राहत के लिये आगे आए कॉर्पोरेट्स, मारुति ने 3.5 करोड़ और बजाज ने की 2 करोड़ रुपए की मदद

केरल में बाढ़ राहत के लिये आगे आए कॉर्पोरेट्स, मारुति ने 3.5 करोड़ और बजाज ने की 2 करोड़ रुपए की मदद

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Aug 21, 2018 04:03 pm IST,  Updated : Aug 21, 2018 04:03 pm IST

मारुति सुजुकी इंडिया और उसके कर्मचारियों ने केरल बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिये 3.5 करोड़ रुपये का योगदान किया है। वहीं बजाज ऑटो ने भी बाढ़ पीडि़तों के लिए 2 करोड़ की मदद दी है।

Kerala- India TV Hindi
Kerala

नई दिल्‍ली। केरल में बाढ़ प्रभावितों की मदद करने के लिए देश की बड़ी कंपनियां और कॉर्पोरेट घराने भी बढ़-चढ़ आग आ रहे हैं। इसी बीच देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया और उसके कर्मचारियों ने केरल बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिये 3.5 करोड़ रुपये का योगदान किया है। वहीं बजाज ऑटो ने भी बाढ़ पीडि़तों के लिए 2 करोड़ की मदद दी है।

मारुति ने बयान में कहा कि उसने सरकार के राहत, पुनर्निर्माण और पुनर्वास कार्यों को मजबूती देने के लिये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में दो करोड़ रुपये दिये हैं। इसके अलावा, कंपनी के कर्मचारियों ने डेढ करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। वहीं वाहन कंपनी बजाज आटो ने बाढ़ प्रभावित राज्य केरल को 2 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। 

बजाज ऑटो ने आज कहा कि एक करोड़ की राशि सीधे मुख्यमंत्री राहत कोष में दी जायेगी और शेष बचे एक करोड़ रुपये का आवंटन जानकीदेवी बजाज ग्राम विकास संस्था (जेबीजीवीएस) को प्रभावित लोगों रोजमर्रा की जरूरत की चीजों का पैकेट वितरित करने के लिये किया गया है।  यह योगदान विभिन्न बजाज ट्रस्टों द्वारा दिये गये 50 लाख रुपये के अतिरिक्त है। 

बयान में कहा कि इस राशि के माध्यम से बजाज आटो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के करीब एक हजार लोगों को बुनियादी और जरूरी चीजों का पैकेट उपलब्ध करायेगा। कंपनी अपने वाणिज्यिक वाहन डीलरशिपों और एनजीओ के माध्यम से इन पैकेटों की आपूर्ति करेगी। इस पैकेट में वाटर फिल्टर, जरूरी खाने-पीने की चीजें, प्लास्टिक की चटाई, कंबल और तौलिया इत्यादि होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा