1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Q4 Results: बजाज ऑटो का मुनाफा 36% बढ़ा, शक्ति पंप को 34 करोड़ का शुद्ध लाभ

Q4 Results: बजाज ऑटो का मुनाफा 36% बढ़ा, शक्ति पंप को 34 करोड़ का शुद्ध लाभ

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 18, 2018 07:20 pm IST,  Updated : May 18, 2018 07:20 pm IST

रमुख दुपहिया कंपनी बजाज ऑटो ने आज बताया कि उसका एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 36.32 प्रतिशत बढ़कर 1,175.47 करोड़ रुपए हो गया।

bajaj auto- India TV Hindi
bajaj auto

नई दिल्ली। प्रमुख दुपहिया कंपनी बजाज ऑटो ने आज बताया कि उसका एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 36.32 प्रतिशत बढ़कर 1,175.47 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का कहना है कि सभी खंडों में अच्छी बिक्री के चलते आलोच्य तिमाही में उसका मुनाफा बढ़ा है। कंपनी ने जनवरी मार्च 2016-17 में 862.25 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था। 

इस दौरान कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 6,773.30 करोड़ रुपए हो गई। इसके अनुसार आलोच्य तिमाही में कंपनी ने कुल मिलाकर 10,45,378 इकाई वाहन बेचे। वहीं समूचे वित्त वर्ष 2017-18 के लिए कंपनी ने 3.41 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 4,218.95 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया। कंपनी की कुल परिचालन आय इस दौरान बढ़कर 25,563.26 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी के निदेशक मंडल ने 60 रुपए प्रति शेयर लाभांश की सिफारिश की है। 

शक्ति पंप के शुद्ध लाभ में 60 फीसदी का उछाल 

पंप निर्माता शक्ति पंप इंडिया का शुद्ध लाभ वित्‍त वर्ष 2017-18 में लगभग 60 फीसदी बढ़कर 34.84 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। कंपनी की ओर से यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। वित्‍त वर्ष 2016-17 में कंपनी ने 21.68 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। 

विज्ञप्ति में यह भी बताया गया कि 31 मार्च को समाप्‍त वित्‍त वर्ष में शक्ति पंप की कुल आय लगभग दो फीसदी की बढ़त के साथ 440 करोड़ रुपए के स्तर पर रही। वित्‍त वर्ष 2016-17 में कंपनी को 431 करोड़ रुपए की सकल आय हुई थी। वित्‍त वर्ष 2017-18 में घरेलू बाजार में शक्ति पंप के उत्पादों की बिक्री लगभग एक प्रतिशत गिरकर 303 करोड़ रुपए रह गई। वित्‍त वर्ष 2016-17 में यह आंकड़ा 307 करोड़ रुपए का था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा