1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आज खुलेंगे सभी सरकारी बैंक, हाइकोर्ट के आदेश के बाद कर्मचारियों ने टाली हड़ताल

आज खुलेंगे सभी सरकारी बैंक, हाइकोर्ट के आदेश के बाद कर्मचारियों ने टाली हड़ताल

 Published : Jul 12, 2016 09:20 am IST,  Updated : Jul 12, 2016 12:00 pm IST

दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों के एक वर्ग ने प्रस्तावित दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को आगे के लिये टाल दिया।

Big Relief: आज खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद कर्मचारियों ने टाली हड़ताल- India TV Hindi
Big Relief: आज खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद कर्मचारियों ने टाली हड़ताल

नयी दिल्ली। आम लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आज से शुरू होने वाली सरकारी बैंकों की हड़ताल टल गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों के एक वर्ग ने प्रस्तावित दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को आगे के लिये टाल दिया।

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने कहा, दिल्ली उच्च न्यायालय के संयम बरतने के आदेश के बाद हमारी 12 और 13 जुलाई की हड़ताल स्थगित कर दी गई है। बैंक कर्मचारी यूनियनों ने इससे पहले SBI में उसके सहयोगी बैंकों के विलय के विरोध में हड़ताल पर जाने का फैसला किया था। आईडीबीआई बैंक के निजीकरण और स्टेट बैंक में उसके सहयोगी बैंकों के प्रस्तावित विलय के विरोध में हड़ताल का अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ और राज्य क्षेत्र बैंक कर्मचारी संघ ने भी समर्थन की घोषणा की थी।

तस्वीरों में देखिए करंसी नोट्स पर सिक्योरिटी फीचर्स

currency notes

indiatvpaisacurrency-(1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(4)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(5)IndiaTV Paisa

आज सामान्‍य होगा कामकाज

सरकारी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टलने से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। अधिकारियों के मुताबिक अब कामकाज आम दिनों की तरह मंगलवार को भी जारी रहेगा। दो दिन की हड़ताल से पहले हफ्ते के पहले दिन सोमवार को बैंकों में लोगों की जबर्दस्‍त भीड़ रही। जुलाई में त्‍योहारी छुट्टियों को देखते हुए यह हड़ताल काफी परेशानी भरी होने वाली थी।

भारतीय बैंकों पर 2011-13 में अटकी परियोजनाओं के कारण दबाव: SBI

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा