1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SBI के पूर्व चेयरमैन ने कहा- कंपनियों को बैंकों का स्वामित्व देना उचित नहीं होगा

SBI के पूर्व चेयरमैन ने कहा- कंपनियों को बैंकों का स्वामित्व देना उचित नहीं होगा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 30, 2021 10:08 pm IST,  Updated : Oct 30, 2021 10:08 pm IST

रजनीश कुमार ने एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारे पास सही स्वामित्व वाले और पेशेवर रूप से प्रबंधित बैंक होने चाहिए।’’

SBI के पूर्व चेयरमैन ने कहा- कंपनियों को बैंकों का स्वामित्व देना उचित नहीं होगा- India TV Hindi
SBI के पूर्व चेयरमैन ने कहा- कंपनियों को बैंकों का स्वामित्व देना उचित नहीं होगा Image Source : SBI

मुंबई: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार का मानना है कि देश में कॉरपोरेट (कंपनियों) को बैंकों का स्वामित्व रखने की अनुमति देना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बैंकों का स्वामित्व कंपनियों को देने से संबद्ध पक्ष लेनदेन का जोखिम बढ़ता है। अक्टूबर, 2017 से अक्टूबर 2020 तक एसबीआई की कमान संभालने वाले कुमार ने कहा, ‘‘मेरे हिसाब से भारत जैसे देश में कॉरपोरेट घरानों को बैंकों का मालिक होने की अनुमति देना बहुत जोखिम भरा है। मेरा मानना है कि कंपनियों के हाथों में बैंकों का स्वामित्व देना सही नहीं है।’’

रजनीश कुमार ने एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारे पास सही स्वामित्व वाले और पेशेवर रूप से प्रबंधित बैंक होने चाहिए।’’ भारतीय रिजर्व बैंक के आंतरिक कार्यसमूह (आईडब्ल्यूजी) ने पिछले साल बड़े कॉरपोरेट घरानों को बैंकों का प्रवर्तक बनने की अनुमति देने की सिफारिश की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

SBI