1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इस राज्य बदलेंगी बैंक की टाइमिंग? दोपहर दो बजे तक होगा काम

इस राज्य बदलेंगी बैंक की टाइमिंग? दोपहर दो बजे तक होगा काम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 24, 2021 08:47 am IST,  Updated : Apr 24, 2021 08:47 am IST

इस समय बैंक छुट्टियों और महीने के दूसरी तथा चौथे शनिवार को छोड़कर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सेवाएं देते हैं।

इस राज्य बदलेंगी बैंक...- India TV Hindi
इस राज्य बदलेंगी बैंक की टाइमिंग? दोपहर दो बजे तक होगा काम  Image Source : AP

कोलकाता। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) ने बंगाल सरकार से अनुरोध किया है कि कोविड संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर बैंकिंग कामकाज को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक सीमित किया जाए। इस समय बैंक छुट्टियों और महीने के दूसरी तथा चौथे शनिवार को छोड़कर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सेवाएं देते हैं। 

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य महाप्रबंधक और एसएलबीसी के संयोजक नवीन कुमार दास ने सरकार को लिखे पत्र में कहा कि कई सदस्य बैंकों को उनके कॉरपोरेट कार्यालयों ने सलाह दी है कि वे अपने संबंधित कार्य क्षेत्रों में कोविड संक्रमण की स्थितियों का जायजा लें और अपनी शाखाओं तथा कार्यालयों में 50 प्रतिशत तक उपस्थिति को प्रतिबंधित करने पर विचार करें। 

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

दास ने कहा, ‘‘कई बैंक सदस्यों ने प्रतिबंधित बैंकिंग घंटों को लागू करने के लिए हमसे संपर्क किया है, जैसा पिछले साल कोविड-19 संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए लागू किया गया था। इस समय संक्रमित कर्मचारियों की एक बड़ी संख्या को देखते हुए 50 प्रतिशत कार्यबल की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।’’ 

उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में छह घंटे के लिए पूर्ण बैंकिंग सेवाएं देना चुनौतीपूर्ण कार्य होगा। दास ने पत्र में कहा, ‘‘हम आपसे आग्रह करेंगे कि बैंकिंग कारोबार के समय को कम से कम अगले दो हफ्तों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक सीमित रखने पर विचार करें।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा