1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अगले कुछ दिन में बैंक घटा सकते हैं ब्‍याज दरें: शक्तिकांत दास

अगले कुछ दिन में बैंक घटा सकते हैं ब्‍याज दरें: शक्तिकांत दास

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 08, 2016 05:30 pm IST,  Updated : Apr 08, 2016 05:30 pm IST

आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकान्त दास ने जोर देते हुए कहा कि अगले कुछ दिन में बैंक ब्याज दरों में कटौती कर सकते हैं।

अगले कुछ दिन में बैंक घटा सकते हैं ब्‍याज दरें, होम और कार लोन लेना होगा सस्‍ता- India TV Hindi
अगले कुछ दिन में बैंक घटा सकते हैं ब्‍याज दरें, होम और कार लोन लेना होगा सस्‍ता

नई दिल्‍ली। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकान्त दास ने जोर देते हुए कहा है कि भारत कम ब्याज दर व्यवस्था की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि अगले कुछ दिन में बैंक ब्याज दरों में कटौती कर सकते हैं। रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में नीतिगत दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की है।

यहां एक कार्यक्रम में दास ने अलग से बातचीत में कहा कि बैंक स्वायत्त हैं और सरकार ने राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को 3.5 फीसदी पर कायम रखने की प्रतिबद्धता जताई है और लघु बचत की ब्याज दरों को नए सिरे से तय कर काफी मजबूत संकेत दिया है। रिजर्व बैंक ने नीतिगत दर 0.25 फीसदी घटाई है। उम्मीद है कि बैंक इस पर कदम उठाएंगे। मुझे भरोसा है कि वे अगले कुछ सप्ताह में यह करेंगे।

दास ने कहा कि अब उम्मीद की जानी चाहिए कि बैंक प्रभावी तरीके से ब्‍याज दरों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को दैंगे। उन्‍होंने कहा कि इसकी शुरुआत पहले ही हो चुकी है। कोष की सीमान्त लागत आधारित दर को अपनाया गया है। इससे ब्याज दरों में मामूली कमी आई है। उन्‍होंने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि बैंक प्रभावी तरीके से दरों में कटौती को उपभोक्ताओं की ओर स्थानांतरित करेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि बैंक इस दिशा में कदम उठाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा