1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. BBB ने तैयार की 75 अधिकारियों की सूची, सरकारी बैंकों में निदेशक स्‍तर के पद पर होगी नियुक्ति

BBB ने तैयार की 75 अधिकारियों की सूची, सरकारी बैंकों में निदेशक स्‍तर के पद पर होगी नियुक्ति

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 19, 2019 02:22 pm IST,  Updated : Apr 19, 2019 02:22 pm IST

अक्टूबर 2018 से मार्च 2019 के बीच की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 450 वरिष्ठ प्रबंधकों की एक सूची से ऐसे 75 अधिकारियों को छांटा गया है,

BBB identifies 75 senior officers for leadership roles in PSBs- India TV Hindi
BBB identifies 75 senior officers for leadership roles in PSBs Image Source : BBB

नई दिल्ली। सरकारी बैंकों में निदेशक पद पर नियुक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करने वाले शीर्ष निकाय बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) ने प्रबंधक पद पर काम कर रहे 75 वरिष्ठ अधिकारियों की सूची तैयार की है। इन्हें आने वाले समय में बैंकों में नेतृत्वकारी पदों पर तैनात किया जा सकता है।  

बीबीबी ने अपने कार्यों के बारे में एक ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। अक्‍टूबर 2018 से मार्च 2019 के बीच की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 450 वरिष्ठ प्रबंधकों की एक सूची से ऐसे 75 अधिकारियों को छांटा गया है, जो भविष्य में सरकारी बैंकों को वर्तमान और उभरती चुनौतियों का सामना करने में मदद कर सकते हैं। ये अधिकारी भविष्य के लिए इन बैंकों के नेतृत्व की कड़ियां तैयार करने में मदद कर सकते हैं। 

इस समय बीबीबी का नेतृत्व बीपी शर्मा के हाथ में है। वह कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव रह चुके हैं। ब्यूरो ने सरकारी बैंकों के ऋण कारोबार के संचालन का ढांचा सुधारने की भी सिफारिश की है ताकि कर्ज की लागत कम हो तथा वितरण व्यवस्था बेहतर हो सके। 

रिपोर्ट में, जोखिम के अनुसार समायोजित आय बढ़ाए जाने को प्रोत्साहन और परिचालन में ढीलेपन को हतोत्साहित किए जाने की सिफारिश की गई है। बोर्ड ने अधिकारियों को उनकी कार्यकुशलता के हिसाब से पारितोषिक दिए जाने की सिफारिश की है। इसके लिए कर्मचारी स्टॉक ऑप्‍शन योजना और कार्य के आधार पर प्रोत्साहन जैसी योजना लागू करने का सुझाव है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा