1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश के 99 प्रतिशत बालिग लोगों के पास आधार, लाभ को कम नहीं आंकना चाहिए : लवासा

देश के 99 प्रतिशत बालिग लोगों के पास आधार, लाभ को कम नहीं आंकना चाहिए : लवासा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 29, 2017 05:16 pm IST,  Updated : Mar 29, 2017 05:16 pm IST

बायोमेट्रिक पहचान कार्यक्रम आधार को कमतर नहीं आंकना चाहिए, क्योंकि इससे सार्वजनिक खर्च में दक्षता आएगी और भ्रष्टाचार समाप्त होगा।

देश के 99 प्रतिशत बालिग लोगों के पास आधार,  लाभ को कम नहीं आंकना चाहिए : लवासा- India TV Hindi
देश के 99 प्रतिशत बालिग लोगों के पास आधार, लाभ को कम नहीं आंकना चाहिए : लवासा

नई दिल्ली। बायोमेट्रिक पहचान कार्यक्रम आधार को कमतर नहीं आंकना चाहिए, क्योंकि इससे सार्वजनिक खर्च में दक्षता आएगी और भ्रष्टाचार समाप्त होगा। वित्त सचिव अशोक लवासा ने कहा कि देश में रहने वाले 99 प्रतिशत बालिग लोगों को आधार नंबर, यानी 12 अंक की विशिष्ट संख्या आवंटित की जा चुकी है।

आधार से करीब 84 सरकारी सेवाओं को संबद्ध किया गया है। यह पेंशन और धन स्थानांतरण के लिए एक सत्यापित माध्यम है। उद्योग मंडल एसोचैम के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लवासा ने कहा कि आधार विभिन्न प्रकार की सेवाओं के लिए एकल पहचान प्रमाण बन सकता है।

लवासा ने कहा, आधार क्रांतिकारी है। इसने जो किया है वैसा दुनिया में कहीं और नहीं हो पाया है। 105 करोड़ लोग हैं जिनकी विशिष्ट पहचान है। लंबे समय से विकसित देशों ने अपने नागरिकों को एकल पहचान पत्र दिया है। भारत में आधार इसी तरह के पहचान प्रमाण बनने की दिशा में अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि आधार में कारोबार करने के लिए प्रक्रियाओं में बदलाव की भारी क्षमता है। मुझे लगता है कि आधार के प्लेटफॉर्म को कमजोर नहीं किया जाना चाहिए। लवासा ने कहा कि आधार को प्लेटफॉर्म के रूप में इस्तेमाल करते हुए सरकार की प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) जैसी योजनाओं ने भारी सफलता हासिल की है। इससे उल्लेखनीय रूप से प्रभाव डाला है। विश्व बैंक ने अपनी वैश्विक विकास रिपोर्ट 2016 में भी आधार की सराहना की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा