1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Bharti Airtel ने सबको चौंकाया, Q4 में 107 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया

Bharti Airtel ने सबको चौंकाया, Q4 में 107 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 06, 2019 08:01 pm IST,  Updated : May 06, 2019 08:10 pm IST

वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 29 प्रतिशत बढ़कर 107.2 करोड़ रुपए रहा।

Bharti Airtel posts surprise Q4 profit of Rs 107 crore - India TV Hindi
Bharti Airtel posts surprise Q4 profit of Rs 107 crore Image Source : BHARTI AIRTEL

नई दिल्‍ली। प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने सोमवार को बाजार की उम्‍मीद के विपरीत वित्‍तीय नतीजे घोषित कर सबको चौंका दिया। वित्‍त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 29 प्रतिशत बढ़कर 107.2 करोड़ रुपए रहा। इस अवधि में कंपनी की आय भी 6.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 20,602.2 करोड़ रुपए रही।

एकल आधार पर एयरटेल को 36.60 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है, जबकि दिसंबर तिमाही में कंपनी को 227.10 करोड़ रुपए का फायदा हुआ था।

2018-19 की चौथी तिमाही में कंपनी का खर्च 13,970.60 करोड़ रुपए के स्‍तर पर लगभग स्थिर रहा। दिसंबर तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 14,012.10 करोड़ रुपए था। 31 मार्च को कंपनी की प्रति शेयर आय 0.27 रुपए रही, जो दिसंबर तिमाही में 0.22 रुपए थी।  

संपूर्ण वित्‍त वर्ष 2018-19 के लिए एयरटेल का शुद्ध लाभ 62.7 प्रतिशत घटकर 409.5 करोड़ रुपए रहा। इससे पहले वाले वित्‍त वर्ष में कंपनी को 1099 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था। पिछले वित्‍त वर्ष में कंपनी का कुल राजस्‍व 80,780.2 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले की समान अवधि में 82,638.8 करोड़ रुपए था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा