1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol-Diesel Price: पेट्रोल डीजल फिर हो गया महंगा, तेल कंपनियों ने आज कर दी भारी बढ़ोत्तरी

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल डीजल फिर हो गया महंगा, तेल कंपनियों ने आज कर दी भारी बढ़ोत्तरी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 30, 2021 08:27 am IST,  Updated : Sep 30, 2021 08:27 am IST

डीजल की बात करें तो इस एक हफ्ते में पांच दिन डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं, वहीं पेट्रोल दो दिन महंगा हुआ है।

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल डीजल...- India TV Hindi
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल डीजल फिर हो गया महंगा, तेल कंपनियों ने आज कर दी भारी बढ़ोत्तरी

नई दिल्ली। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब पेट्रोल डीजल की कीमतों पर भी पड़ता दिख रहा है। एक दिन थमने के बाद गुरुवार को तेल की कीमतों में एक बार फिर जोरदार इजाफा हुआ है। आज 30 सितंबर, 2021 को पेट्रोल 24 से 25 पैसे महंगा हुआ है, वहीं डीजल 30 से 32 पैसे तक महंगा हो गया है। 

डीजल की बात करें तो इस एक हफ्ते में पांच दिन डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं, वहीं पेट्रोल दो दिन महंगा हुआ है। बढ़ोतरी के बाद डीजल लगभग डेढ़ रुपये महंगा हो गया है वहीं, पेट्रोल 40 से 45 पैसे तक महंगा हुआ है।

दूसरी ओर कच्चा तेल भी तीन साल के ऊंचे स्तर पर चल रहा है। हालांकि बुधवार को कच्चे तेल में मामूली नरमी देखी गई और यह 80 डॉलर से ​नीचे आ गया। कल अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.57 प्रतिशत के नुकसान से 77.90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। ऐसे में भारत में जल्द तेल की कीमतों में कटौती की कोई संभावना नहीं दिख रही है। 

आज क्या हैं तेल के रेट

पेट्रोल डीजल की ताजा कीमत की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल आज 101.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 प्रति लीटर पर है। वहीं अन्य शहरों की बात करें तो पेट्रोल डीजल के भाव क्रमश: मुंबई में 107.71 प्रति लीटर और 97.52 प्रति लीटर, कोलकाता में 102.17 प्रति लीटर और 92.97 प्रति लीटर, चेन्नई में 99.36 रुपये प्रति लीटर और 94.45 प्रति लीटर, बेंगलुरु में 105.18 प्रति लीटर और 95.38 प्रति लीटर, भोपाल में 110.11 प्रति लीटर और 98.77 प्रति लीटर, लखनऊ में 98.75 रुपये प्रति लीटर और 90.29 रुपये प्रति लीटर, पटना में 104.34 प्रति लीटर और 96.05 प्रति लीटर, चंडीगढ़ में 97.85 प्रति लीटर और 89.61 रुपये प्रति लीटर है। 

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा