1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्ली सरकार ने माइक्रो हाइब्रिड तकनीक वाले वाहनों पर घटाया वैट, कैमरी, सियाज, और अर्टिगा हुई सस्ती

दिल्ली सरकार ने माइक्रो हाइब्रिड तकनीक वाले वाहनों पर घटाया वैट, कैमरी, सियाज, और अर्टिगा हुई सस्ती

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 25, 2016 10:51 am IST,  Updated : May 25, 2016 11:43 am IST

राजधानी दिल्ली में वैट घटने से टोयोटा की कैमरी हाइब्रिड और मारुति सुजुकी इंडिया की मिडिल सेग्मेंट की सेडान सियाज और एमपीवी अर्टिगा के दाम घट गए हैं।

दिल्ली सरकार ने माइक्रो हाइब्रिड तकनीक वाले वाहनों पर घटाया वैट, कैमरी, सियाज, और अर्टिगा हुई सस्ती- India TV Hindi
दिल्ली सरकार ने माइक्रो हाइब्रिड तकनीक वाले वाहनों पर घटाया वैट, कैमरी, सियाज, और अर्टिगा हुई सस्ती

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने वाहनों पर वैट घटा दिया है। इसकी वजह से राजधानी दिल्ली में टोयोटा की कैमरी हाइब्रिड और मारुति सुजुकी इंडिया की मिडिल सेग्मेंट की सेडान सियाज और एमपीवी अर्टिगा के दाम घट गए हैं। इन वाहनों के डीजल संस्करणों में माइक्रो हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। सरकार ने सिर्फ माइक्रो हाइब्रिड तकनीक इस्तेमाल हुए वाहनों पर वैट को कम किया है।

दिल्ली में वैट की दर 12.5 से घटाकर 5 फीसदी किए जाने के बाद टोयोटा की कैमरी हाइब्रिड के दाम 2.3 लाख रुपए कम हो गए हैं। पहले इस कार की कीमत 33.2 लाख रुपए थी जो अब दिल्ली शोरूम में घटकर 30.9 लाख रुपए रह गई है। इसी तरह वैट कटौती के बाद दिल्ली में मारुति की सियाज की कीमत में 68,534 रुपए तक की कटौती होगी। इसके विभिन्न संस्करणों के दाम अब 7.68 से 9.59 लाख रुपए होंगे। पहले इनकी कीमत 8.23 लाख से 10.28 लाख रुपए थी।

तस्‍वीरों में देखएि एस-क्रॉस

Maruti Suzuki scross premia

indiatv-paisa-scross1Maruti Suzuki scross premia

indiatv-paisa-scross2Maruti Suzuki scross premia

indiatv-paisa-scross5Maruti Suzuki scross premia

indiatv-paisa-scross4Maruti Suzuki scross premia

indiatv-paisa-scross3Maruti Suzuki scross premia

हाइब्रिड तकनीक वाली अर्टिका की कीमत में 61,891 रुपए तक की कमी आएगी। अब इस कार की कीमत 7.08 लाख से 8.66 लाख रुपए रह गई है। पहले दिल्ली शोरूम में इसकी कीमत 7.58 लाख से 9.28 लाख रुपए के बीच थी। पेट्रोल ऑप्शन में 1.4-लीटर, 4-सिलेन्डर, 16-वॉल्व के-सीरीज इंजन दिया गया है, जो 91.1बीएचपी की पावर 6,000आरपीएम पर व 130एनएम की टॉर्क 4,000आरपीएम पर जनरेट करता है। इसके अलावा डीज़ल ऑप्शन में 1.3लीटर डीडीआईएस इंजन दिया गया है, जो 88.5बीएचपी की पावर 4,000आरपीएम पर व 200एनएम की टॉर्क 1750आरपीएम पर जनरेट करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा