1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ब्रेंट क्रूड 20 डॉलर प्रति बैरल से नीचे, 2001 के बाद सबसे निचला स्तर छुआ

ब्रेंट क्रूड 20 डॉलर प्रति बैरल से नीचे, 2001 के बाद सबसे निचला स्तर छुआ

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 21, 2020 07:55 pm IST,  Updated : Apr 21, 2020 07:57 pm IST

दुनिया भर में जारी लॉकडाउन की वजह से क्रूड कीमतों में गिरावट जारी

Brent Crude at record low- India TV Hindi
Brent Crude at record low

नई दिल्ली। ब्रेंट नॉर्थ सी कच्चे तेल का भाव मंगलवार को कारोबार के दौरान 20 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे चला गया। कोरोना वायरस महामारी के चलते विभिन्न देशों में लॉकडाउन की वजह से कच्चे तेल की मांग गिरी है। ब्रेंट की कीमतों में यह 2001 के बाद सबसे निचला भाव है। यूरोपीय मानक ब्रेंट कच्चा तेल उतार-चढ़ाव वाले कारोबार के दौरान 18.10 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बाद में इसमें सुधार देखा गया और यह 21.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। फिलहाल कीमतें 20 डॉलर के करीब बनी हुई हैं।

वहीं WTI क्रूड मई एक्सपायरी के दाम 2 डॉलर प्रति बैरल से नीचे हैं। सोमवार के कारोबार में कीमतें निगेटिव 38 डॉलर के करीब तक पहुंच गई थीं। कोरोना वायरस की वजह से क्रूड की मांग में गिरावट देखने को मिली है। सस्ते क्रूड की वजह से तेल आयातक देश अपने स्ट्रैटजिक भंडारों को भरने के लिए खरीद कर रहे हैं। अनुमान है कि अगले कुछ हफ्तों में ये भंडार भर जाएंगे इससे ओवरसप्लाई की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा