1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. समय पर बीएसईएस का बिजली बिल भरने पर फ्री में मिलेगा 1 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, यहां शुरू हुई यह स्‍कीम

समय पर बीएसईएस का बिजली बिल भरने पर फ्री में मिलेगा 1 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, यहां शुरू हुई यह स्‍कीम

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 05, 2017 02:36 pm IST,  Updated : Aug 05, 2017 02:40 pm IST

बीएसईएस के उपभोक्‍ता लगातार तीन महीने तक पेटीएम के जरिये अंतिम तारीख से पहले अपने बिजली बिल का भुगतान करते हैं तो उन्‍हें दुर्घटना बीमा मिलेगा।

समय पर बीएसईएस का बिजली बिल भरने पर फ्री में मिलेगा 1 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, यहां शुरू हुई यह स्‍कीम- India TV Hindi
समय पर बीएसईएस का बिजली बिल भरने पर फ्री में मिलेगा 1 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, यहां शुरू हुई यह स्‍कीम

नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड और बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड ने अपने 40 लाख उपभोक्‍ताओं के लिए एक अनोखी व आकर्षक स्‍कीम लॉन्‍च की है। यदि उपभोक्‍ता लगातार तीन महीने तक मोबाइल वॉलेट पेटीएम के जरिये अंतिम तारीख से पहले अपने बिजली बिल का भुगतान करते हैं तो उन्‍हें सालाना एक लाख रुपए का व्‍यक्तिगत दुर्घटना बीमा हासिल करने का मौका मिलेगा।

बिजली वितरण कंपनी ने कहा है कि उपभोक्‍ता इस स्‍कीम का फायदा अगले साल तक उठा सकते हैं। यह स्‍कीम 18 अगस्‍त 2018 तक प्रभावी रहेगी। यह स्‍कीम पेटीएम द्वारा केवल बीएसईएस उपभोक्‍ताओं के लिए शुरू की गई है। बीएसईएस के प्रवक्‍ता ने कहा कि उपभोक्‍ता हितों के लिए किए जाने वाले लगातार प्रयासों में यह हमारा नया कदम है, जो उन्‍हें फायदा पहुंचाते हैं। यह ऐसे लोगों के लिए अतिरिक्‍त लाभ की तरह है जो समय पर अपना बिजली का बिल जमा करते हैं।

उन्‍होंने बताया कि तीसरा बिल जमा करने के बाद उपभोक्‍ता को बिल जमा किए गए महीने के बीच में बीमा कंपनी से एक एसएमएस प्राप्‍त होगा। उपभोक्‍ता द्वारा इस एसएमएस का हां में जवाब देने के बाद ही पॉलिसी जारी की जाएगी। जिन उपभोक्ताओं ने मई, जून और जुलाई-2017 के बिजली बिलों का भुगतान पेटीएम से किया है उन्हें भी इस स्‍कीम का लाभ मिलेगा। पेटीएम अपने यूजर्स बेस को बढ़ाने के लिए हमेशा नए और अनोखे ऑफर्स लेकर आती है। इससे पहले उसने अपने ग्राहकों को कैशबैक के रूप में डिजिटल सोना देने की योजना शुरू की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा