1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. BSNL के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, 2018 से कंपनी शुरू करेगी 4G सर्विस

BSNL के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, 2018 से कंपनी शुरू करेगी 4G सर्विस

 Written By: Manish Mishra
 Published : Mar 12, 2017 03:46 pm IST,  Updated : Mar 12, 2017 03:46 pm IST

BSNL 2017-18 के अंत में अपनी 4G सर्विस की शुरुआत करेगी। BSNL 28,000 नए बेस स्‍टेशन भी देश में इंस्‍टॉल करेगी जो सभी 2G साइट को 3G में बदल देगा।

BSNL के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, 2018 से कंपनी शुरू करेगी 4G सर्विस- India TV Hindi
BSNL के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, 2018 से कंपनी शुरू करेगी 4G सर्विस

नई दिल्‍ली। सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) 2017-18 के अंत में अपनी 4G सर्विस की शुरुआत करेगी। इसके अलावा BSNL लगभग 28,000 नए बेस स्‍टेशन देश में इंस्‍टॉल करेगी जो सभी 2G साइट को 3G में बदल देगा।

यह भी पढ़ें : एयरटेल के बाद अब आइडिया ने खत्म की डोमेस्टिक रोमिंग, इनकमिंग कॉल्‍स के लिए नहीं देना होगा कोई चार्ज

BSNL के चेयरमैन और एमडी अनुपम श्रीवास्‍तव ने कहा कि

आठवें चरण की विस्‍तार योजना के तहत हम सभी पुराने उपकरण वाले 2G बेस स्‍टेशन की जगह आधुनिक बेस स्‍टेशन लगाने जा रहे हैं जो 3G और 4G सर्विसेज उपलब्‍ध कराएंगे। हम चुनिंदा स्‍थानों पर 4G सर्विस शुरू करने की योजना बना रहे हैं। हमें उम्‍मीद है कि आठवां चरण वित्‍त वर्ष 2018 में समाप्‍त हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में भाजपा के आने से शेयर बाजार होगा गुलजार, वैश्विक संकेतों पर भी नजर

नोकिया, एरिक्‍सन और ZTE BSNL प्रोजेक्‍ट के लिए उपकरण उपलब्‍ध कराने की दौर में

  • यूरोप की कंपनी नोकिया और एरिक्‍सन तथा चीन की टेलीकॉम इक्विपमेंट कंपनी ZTE इस प्रोजेक्‍ट के लिए BSNL को उपकरण उपलब्‍ध कराने की दौर में हैं।
  • BSNL 4G सर्विस के लिए अपने 3G स्‍पेक्‍ट्रम के एक हिस्‍से का इस्‍तेमाल करने की योजना बना रही है।
  • श्रीवास्‍तव के अनुसार, प्रोजेक्‍ट के लिए बोली लगाने वाली कंपनियों में नोकिया पहले स्‍थान पर है और ZTE दूसरे स्‍थान पर।
  • अप्रैल में हम वेंडर फाइनल कर लेंगे। सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी को देश के पश्चिमी और दक्षिणी जोन में इक्विपमेंट बदलने का ठेका मिलेगा।
  • दूसरे नंबर की कंपनी को पूवी और उत्‍तरी जोन के लिए इक्विपमेंट सप्‍लाई करने का ठेका मिलेगा अगर वह सबसे कम बोली वाली दर के लिए राजी होती है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा