1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नोमूरा का अनुमान, 2017 में GDP के 1.5 फीसदी पर पहुंच सकता है चालू खाता घाटा

नोमूरा का अनुमान, 2017 में GDP के 1.5 फीसदी पर पहुंच सकता है चालू खाता घाटा

 Written By: Manish Mishra
 Published : Sep 18, 2017 03:59 pm IST,  Updated : Sep 18, 2017 03:59 pm IST

देश का चालू खाता घाटा (CAD) 2017 में बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 1.5 प्रतिशत हो जाने की आशंका है। नोमुरा की रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।

नोमूरा का अनुमान, 2017 में GDP के 1.5 फीसदी पर पहुंच सकता है चालू खाता घाटा- India TV Hindi
नोमूरा का अनुमान, 2017 में GDP के 1.5 फीसदी पर पहुंच सकता है चालू खाता घाटा

नई दिल्ली। देश का चालू खाता घाटा (CAD) 2017 में बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 1.5 प्रतिशत हो जाने की आशंका है। जापान की वित्‍तीय सेवा कंपनी नोमुरा की रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। नोमुरा ने कहा कि देश का चालू खाता घाटा 2016 में GDP का 0.6 प्रतिशत रहा जो 2017 में बढ़कर 1.5 प्रतिशत हो जाएगा, लेकिन शुद्ध पूंजी निवेश के इस घाटे से अधिक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : जापान की वित्‍तीय सेवा प्रदाता कंपनी नोमूरा ने लगाया अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ रेट रह सकती है 7.1 फीसदी

नोमूरा ने कहा कि दूसरी तिमाही में चालू खाता घाटा के अधिक रहने तथा जुलाई-अगस्त में व्यापार घाटा में वृद्धि होने से पता चलता है कि इस साल CAD में काफी बढ़ोतरी होगी। इस साल अप्रैल-जून तिमाही में CAD बढ़कर 14.3 अरब डॉलर हो गया था जो GDP का 2.4 प्रतिशत था। इससे पहले जनवरी-मार्च तिमाही में कैड 3.4 अरब डॉलर यानी GDP का 0.6 प्रतिशत रहा था।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने की मोदी की आर्थिक नीतियों की आलोचना, बोले नोटबंदी पैरों पर कुल्‍हाड़ी मारने जैसा कदम था

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश एफडीआई 7.2 अरब डॉलर रहा था जो पिछले विा वर्ष की समान तिमाही की तुलना में दोगुना था। इस दौरान शुद्ध पोर्टफोलियो निवेश भी 12.5 अरब डॉलर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा