1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश के प्रमुख बंदरगाहों पर अप्रैल-दिसंबर 2017 के दौरान माल ढुलाई में हुई 3.64% वृद्धि, कांडला पोर्ट सबसे आगे

देश के प्रमुख बंदरगाहों पर अप्रैल-दिसंबर 2017 के दौरान माल ढुलाई में हुई 3.64% वृद्धि, कांडला पोर्ट सबसे आगे

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 06, 2018 04:20 pm IST,  Updated : Jan 06, 2018 04:20 pm IST

देश के शीर्ष 12 बंदरगाहों पर पिछले साल अप्रैल से दिसंबर के दौरान माल ढुलाई 3.64 प्रतिशत बढ़ कर 49.94 करोड़ टन पर पहुंच गई।

port- India TV Hindi
port

नई दिल्ली। देश के शीर्ष 12 बंदरगाहों पर पिछले साल अप्रैल से दिसंबर के दौरान माल ढुलाई 3.64 प्रतिशत बढ़ कर 49.94 करोड़ टन पर पहुंच गई। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। आठ बंदरगाहों कोलकाता व हल्दिया, पारादीप, विशाखापट्टनम, चेन्नई, कोच्चि, न्यू मंगलुरू, जेएनपीटी और कांडला में इस दौरान माल ढुलाई बढ़ी है। 

जहाजरानी मंत्रालय ने कहा कि देश के प्रमुख बंदरगाहों ने अप्रैल से दिसंबर 2017 के दौरान 49.94 करोड़ टन माल की ढुलाई की है, जो वित्त वर्ष 2015-16 की इसी अवधि के 48.18 करोड़ टन की तुलना में 3.64 प्रतिशत अधिक है। आलोच्य अवधि के दौरान कांडला बंदरगाह ने सर्वाधिक 8.11 करोड़ टन माल की ढुलाई की है। इसके बाद पारादीप ने 7.44 करोड़ टन, जेएनपीटी ने 4.89 करोड़ टन, मुंबई ने 4.75 करोड़ टन और विशाखापट्टनम ने 4.65 करोड़ टन माल की ढुलाई की है। इन पांचों बंदरगाहों की प्रमुख 12 बंदरगाहों की कुल ढुलाई में सम्मिलित तौर पर करीब 60 प्रतिशत हिस्सेदारी रही है। 

कोच्चि बंदरगाह में सर्वाधिक 17.27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके बाद पारादीप बंदरगाह में 14.59 प्रतिशत, कोलकाता बंदरगाह में 12.45 प्रतिशत, न्यू मंगलुरू में 6.60 प्रतिशत और जेएनपीटी में 5.94 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कोच्चि बंदरगाह की तेजी में पेट्रोलियम, तेल व स्नेहक में हुई 24.10 प्रतिशत तथा कंटेनरों की ढुलाई में हुई 10.79 प्रतिशत की वृद्धि का मुख्य योगदान है।  कोलकाता बंदरगाह में माल ढुलाई में 12.45 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा