1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आयकर अधिकारी पर भ्रष्टाचार का मामला, 12 स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी

आयकर अधिकारी पर भ्रष्टाचार का मामला, 12 स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 06, 2017 08:35 pm IST,  Updated : Feb 06, 2017 08:35 pm IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को दिल्ली में तैनात आयुक्त आयकर (अपील) पर कथित भ्रष्टाचार के मामले में 12 स्थानों पर छापेमारी की।

आयकर अधिकारी पर भ्रष्टाचार का मामला, 12 स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी- India TV Hindi
आयकर अधिकारी पर भ्रष्टाचार का मामला, 12 स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को दिल्ली में तैनात आयुक्त आयकर (अपील) पर कथित भ्रष्टाचार के मामले में 12 स्थानों पर छापेमारी की। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि 1988 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी हरिबंश कुमार चौधरी पर आय से ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है।

सीबीआई प्रवक्ता आर के गौड़ ने कहा, आईआरएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि चौधरी ने कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति जुटाई। सीबीआई टीम ने 12 स्थानों पर छापेमारी की है। सूत्रों ने कहा कि आरोप है कि चौधरी ने सहायक आयुक्त अैर आयकर आयुक्त के पद पर रहते हुए अपने तथा परिवार के सदस्यों के नाम पर चार करोड़ रुपए की बेहिसाबी संपत्ति जुटाई।

  • छापेमारी की कार्रवाई चेन्नई से लेकर सूरत, सहरसा और दिल्ली में अधिकारी के आवास, चार्टर्ड अकाउंटेंट तथा उनके पैतृक गांव में की गई है।
  • अधिकारी के नजदीकी दो चार्टर्ड अकाउंटेंट एक सूरत में और दूसरा चेन्नई में, के परिसरों पर भी सीबीआई दल ने छापा मारा है।
  • गौड़ ने कहा कि जांच के दौरान सीबीआई टीम को इस मामले से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं।
  • सूत्रों ने कहा कि अधिकारी की मां, पुत्र और पत्नी के नाम की कंपनियों के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा