1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नीरव मोदी के बाद एक और हीरा कारोबारी ने किया 187 करोड़ का 'घोटाला', PNB समेत 6 बैंकों को लगाया 'चूना'

नीरव मोदी के बाद एक और हीरा कारोबारी ने किया 187 करोड़ का 'घोटाला', PNB समेत 6 बैंकों को लगाया 'चूना'

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Apr 15, 2018 10:37 am IST,  Updated : Apr 15, 2018 10:37 am IST

CBI ने दिल्ली के हीरा कारोबार कंपनी एसएसके ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ पंजाब नैशनल बैंक के साथ 187 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

Punjab National Bank- India TV Hindi
CBI registered case against Delhi based diamond trader for defrauding 6 bank including PNB 

नई दिल्ली। पंजाब नैशनल बैंक (PNB) में आय दिन नए घोटालों का खुलासा हो रहा है, नीरव मोदी के 13000 करोड़ रुपए से ज्यादा के कथित घोटाले के बाद अब एक और मामला सामने आया है जिसमें नीरव मोदी की तरह एक हीरा कारोबारी ने पंजाब नैशनल बैंक समेत 6 बैंकों को 187 करोड़ रुपए का चूना लगाया है, केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने इस कथित घोटाले को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

CBI ने दिल्ली के हीरा कारोबार कंपनी एसएसके ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ पंजाब नैशनल बैंक के साथ 187 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने कहा कि कंपनी के निदेशकों सुरेंदर कुमार बंसल और शेफाली बंसल के खिलाफ सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

CBI Fir
CBI registered case against Delhi based diamond trader for defrauding 6 bank including PNB 

आरोप है कि कंपनी का चांदनी चौक में शोरूम है। उन्होंने कहा कि पीएनबी बैंक के नेतृत्व वाले समूह ने कंपनी को 163 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा को मंजूरी दी थी। जिसमें पीएनबी का हिस्सा 55 करोड़ रुपये है। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि ऋण को 30 जून 2014 में एनपीए घोषित कर दिया गया था। ऋण का भुगतान नहीं करने पर ऋण का कुल मूल्य बढ़ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा