1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Cognizant ने किया जापान की ब्रिलियंट सर्विस का अधिग्रहण, डिजिटल रणनीति में मिलेगी विशेषज्ञता

Cognizant ने किया जापान की ब्रिलियंट सर्विस का अधिग्रहण, डिजिटल रणनीति में मिलेगी विशेषज्ञता

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 02, 2017 01:41 pm IST,  Updated : Mar 02, 2017 01:41 pm IST

आईटी कंपनी Cognizant ने जापान की कंपनी ब्रिलियंट सर्विस कंपनी का अधिग्रहण करने की घोषणा की है। हालांकि इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है।

Cognizant ने किया जापान की ब्रिलियंट सर्विस का अधिग्रहण, डिजिटल रणनीति में मिलेगी विशेषज्ञता- India TV Hindi
Cognizant ने किया जापान की ब्रिलियंट सर्विस का अधिग्रहण, डिजिटल रणनीति में मिलेगी विशेषज्ञता

नई दिल्‍ली। सूचना प्रौद्योगिकी सेवा देने वाली कंपनी Cognizant (कॉग्निजैंट) ने जापान की कंपनी ब्रिलियंट सर्विस कंपनी का अधिग्रहण करने की घोषणा की है। हालांकि इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है।

कॉग्निजैंट ने एक बयान में कहा है कि, इस अधिग्रहण के तहत डिजिटल सॉल्‍यूशंस की गहन जानकारी के साथ ही जापान के बाजार की जानकारी रखने वाले 70 पेशेवर कॉग्निजैंट से जुड़ेंगे।

ब्रिलियंट का मुख्यालय ओसाका में है। वह एक प्रोडक्‍ट्स और सॉल्‍यूशन कंपनी है, जिसके पास डिजिटल रणनीति, प्रोडक्‍ट डिजाइन एवं इंजीनियरिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और एंटरप्राइज मोबिलिटी जैसे क्षेत्रो में विशेषज्ञता हासिल है।

इस कंपनी की स्‍थापना 2004 में हुई थी। ब्रिलियंट जापान में टेलीकम्‍यूनिकेशंस, मैन्‍यूफैक्‍चरिंग और कंज्‍यूमर गुड्स जैसे सेक्‍टर की प्रमुख कंपनियों को एंड-टू-एंड एंड्रॉयड/आईओएस एप्‍लीकेशन, एम्‍बेडेड सॉफ्टवेयर, यूजर एक्‍सपीरियंस डिजाइन और ऑनलानइ-टू-ऑफलाइन सर्विस उपलब्‍ध कराती है।

कॉग्निजैंट एशिया पेसीफि‍क प्रमुख जयाज्‍योति सेनगुप्‍ता ने कहा कि,

प्रत्‍येक इंडस्‍ट्री में प्रोडक्‍ट्स अब सेंसर, एनालिटिक्‍स और नए कंटेंट के साथ स्‍मार्ट बन रहे हैं। रियल टाइम बिजनेस के लिए इंटेलीजेंट प्रोडक्‍ट्स और सॉल्‍यूशंस प्रमुख हैं, जो ग्राहक और टेक्‍नोलॉजी की मांग को जल्‍दी से भांप सकते हैं। जापानी मार्केट में कॉग्निजेंट द्वारा डिजिटल सर्विस के विस्‍तार में ब्रिलियंट बहुत मददगार साबित होगी।

  • कॉग्निजेंट के जापन के टोक्‍यो और ओसाका में दो ऑफि‍स हैं और यहां उसके कर्मचारियों की संख्‍या 400 है।
  • भारतीय आईटी कंपनियों के कुल रेवेन्‍यू में जापानी मार्केट की हिस्‍सेदारी तकरीबन 2 प्रतिशत है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा