1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol-Diesel Price: कच्चा तेल हुआ सस्ता, जानिए भारत में तेल की कीमतों पर मिली कितनी राहत

Petrol-Diesel Price: कच्चा तेल हुआ सस्ता, जानिए भारत में तेल की कीमतों पर मिली कितनी राहत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 01, 2021 11:06 am IST,  Updated : Dec 01, 2021 11:06 am IST

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 103.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर हैं।

Petrol-Diesel Price: कच्चा तेल हुआ...- India TV Hindi
Petrol-Diesel Price: कच्चा तेल हुआ सस्ता, जानिए भारत में तेल की कीमतों पर मिली कितनी राहत

Highlights

  • दिवाली के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर हैं
  • मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.14 रुपये प्रति लीटर हैं
  • भोपाल में पेट्रोल 107.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.87 रुपये प्रति लीटर हैं।

पेट्रोल डीजल की कीमतों पर मिले दिवाली गिफ्ट की खुशी फिलहाल जारी है। एक ओर जहां देश में 27वें दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है। अमेरिकी बेंचमार्क डब्ल्यूटीआई क्रूड घटकर 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गया है. वहीं, ब्रेंट क्रूड की कीमत में भी गिरावट आई है। 

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 103.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.14 रुपये प्रति लीटर हैं। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर हैं। चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर हैं। बेंगलुरु में पेट्रोल 100.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.01 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल 107.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.87 रुपये प्रति लीटर हैं।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं।  इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से 03 नवंबर को एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के भाव स्थिर हैं। लेकिन राज्यों में अलग अलग वैट कटौती के चलते कीमतों में भारी अंतर आ गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 103.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा