1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. DCB Bank का पहला तिमाही का शुद्ध लाभ 57 फीसदी घटकर 34 करोड़ रुपए पर

DCB Bank का पहला तिमाही का शुद्ध लाभ 57 फीसदी घटकर 34 करोड़ रुपए पर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 07, 2021 11:27 pm IST,  Updated : Aug 07, 2021 11:27 pm IST

डीसीबी बैंक का जून में समाप्त पहली तिमाही का शुद्ध लाभ करीब 57 प्रतिशत घटकर 33.76 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 79.38 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

DCB Bank का पहला तिमाही का शुद्ध लाभ 57 फीसदी घटकर 34 करोड़ रुपए पर- India TV Hindi
DCB Bank का पहला तिमाही का शुद्ध लाभ 57 फीसदी घटकर 34 करोड़ रुपए पर Image Source : FILE

नई दिल्ली: डीसीबी बैंक का जून में समाप्त पहली तिमाही का शुद्ध लाभ करीब 57 प्रतिशत घटकर 33.76 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 79.38 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। मार्च तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 77.91 करोड़ रुपये रहा था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 965.67 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान तिमाही में 950.70 करोड़ रुपये रही थी। 

इस अवधि में बैंक की ट्रेजरी आय बढ़ी जबकि कॉरपोरेट तथा खुदरा बैंकिंग आय में गिरावट आई। तिमाही के दौरान बैंक का खर्च बढ़कर 764.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 759.56 करोड़ रुपये रहा था। समीक्षाधीन अवधि में बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) कुल ऋण का 4.87 प्रतिशत हो गईं, जो जून, 2020 में 2.44 प्रतिशत थीं। मार्च तिमाही में बैंक का सकल एनपीए 4.09 प्रतिशत था। तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध एनपीए 0.99 प्रतिशत से बढ़कर 2.82 प्रतिशत हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा