1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कालेधन की घोषणा 30 सितंबर तक करें, या कार्रवाई को तैयार रहें: पीएम मोदी

कालेधन की घोषणा 30 सितंबर तक करें, या कार्रवाई को तैयार रहें: पीएम मोदी

 Published : Jul 23, 2016 08:08 pm IST,  Updated : Jul 23, 2016 08:17 pm IST

नरेंद्र मोदी ने कालेधन रखने वालों को कड़ी कार्रवाई के प्रति आगाह करते हुए कहा कि अघोषित संपत्ति रखने वाले पाक साफ हों ताकि वे चैन की नींद सो सकें।

कालेधन की घोषणा 30 सितंबर तक करें, या कार्रवाई को तैयार रहें: पीएम मोदी- India TV Hindi
कालेधन की घोषणा 30 सितंबर तक करें, या कार्रवाई को तैयार रहें: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालेधन रखने वालों को 30 सितंबर के बाद जेल सहित अन्य कड़ी कार्रवाई के प्रति आगाह करते हुए कहा कि अघोषित संपत्ति रखने वाले पाक साफ हों ताकि वे चैन की नींद सो सकें। उन्होंने कहा कि अघोषित संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा आभूषण व रीयल एस्टेट क्षेत्र में लगा हुआ है।

मोदी ने यहां जौहरियों के एक कार्यक्रम में यह बात कही। मोदी ने कहा कि वे जानते हैं कि लोग धन से भरे थैले लेकर जौहरियों के पास जाते हैं और उन तक यह संदेश पहुंचना चाहिए कि वे सरकार की एकबारगी अनुपालन खिड़की का इस्तेमाल कर पाक साफ साबित हों। उन्होंने कहा कि कर चोरी के चलते पहले भी लोग जेल गए हैं। सरकार को 30 सितंबर के बाद वही कदम उठाने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, और उस पाप को करना नहीं चाहता हूं जो 30 सितंबर को मुझे करना पड़ेगा।

आय घोषणा योजना (आईडीएस) के तहत कालाधन रखने वाले अपनी अघोषित संपत्ति की घोषणा 30 सितंबर तक कर पाक साफ हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें 45 फीसदी कर व जुर्माना चुकाना होगा। इस योजना का फायदा नहीं उठाने वालों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना होगा। आयकर विभाग पैन कार्ड का उल्लेख किए बिना 90 लाख बड़े लेन देन को पहली ही चिन्हित कर चुका है।

यह भी पढ़ें- Mann Ki Baat: PM मोदी ने कहा- 30 सितंबर तक करें काले धन का खुलासा, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें- कालेधन का खुलासा करें और सिर उठाकर जिंदगी जिएं: अरुण जेटली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा