1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्‍ली सरकार ने डीटीसी बसों के किराये में की भारी कटौती, एसी बस का अधिकतम किराया होगा 10 रुपए

दिल्‍ली सरकार ने डीटीसी बसों के किराये में की भारी कटौती, एसी बस का अधिकतम किराया होगा 10 रुपए

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Dec 21, 2016 08:06 pm IST,  Updated : Dec 21, 2016 08:14 pm IST

राष्‍ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लक्ष्‍य के साथ दिल्‍ली सरकार ने बुधवार को डीटीसी बसों के किराये में भारी कटौती की घोषणा की है।

दिल्‍ली सरकार ने डीटीसी बसों के किराये में की भारी कटौती, एसी बस का अधिकतम किराया होगा 10 रुपए- India TV Hindi
दिल्‍ली सरकार ने डीटीसी बसों के किराये में की भारी कटौती, एसी बस का अधिकतम किराया होगा 10 रुपए

नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लक्ष्‍य के साथ दिल्‍ली सरकार ने बुधवार को डीटीसी बसों के किराये में भारी कटौती की घोषणा की है। इस कदम के जरिये सरकार निजी वाहनों को हतोस्‍साहित कर सार्वजनिक परिवहन के इस्‍तेमाल को बढ़ावा देना चाहती है।

प्रदूषण से लड़ने के मद्देनजर लोगों को सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली सरकार ने बुधवार को जनवरी महीने के लिए बस किराये में काफी कमी करने का ऐलान किया।

  • यात्रियों को अब डीटीसी की एसी बसों में सफर करने के लिए अधिकतम 10 रुपए किराया देना होगा, जो पहले 25 रुपए था।
  • नॉन-एसी बसों का अधिकतम किराया 15 रुपए से घटाकर 5 रुपए कर दिया गया है।
  • दिल्ली सरकार 4500 बसें चलाती हैं।

दिल्ली के परिवहन मंत्री सत्येंद्र जैन ने यहां कहा,

दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को घटाने के लिए यह निर्णय किया गया है, क्योंकि यह जाड़े के मौसम में चरम पर रहता है। हमने सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए किराये घटाने का फैसला किया है।

ये हैं भारत की टॉप 5 CNG कारें

cng cars

grand-i-10grand-i-10

maruti-wagon-rmaruti-wagon-r

alto-k10 (1)alto-k10

tata-nanotata-nano

tata-indicatata-indica

  • यह निर्णय सड़कों पर कार की संख्या कम करने में मदद करेगा।
  • गत महीने दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया था।
  • दिल्ली दुनिया के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में एक है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा