1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ई-कॉमर्स कंपनियां 20 अप्रैल से जरूरी, गैरजरूरी उत्पादों की डिलिवरी के लिए तैयार

ई-कॉमर्स कंपनियां 20 अप्रैल से जरूरी, गैरजरूरी उत्पादों की डिलिवरी के लिए तैयार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 16, 2020 11:50 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 11:50 pm IST

कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जगहों पर शर्तों के साथ सामान की डिलिवरी को सोमवार से मंजूरी

E-Commerce companies - India TV Hindi
E-Commerce companies 

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनियां 20 अप्रैल से कोविड-19 हॉटस्पॉट के तहत नहीं आने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन से लेकर रेफ्रिजेटर जैसे उत्पादों की आपूर्ति के लिए तैयार हैं। ई-कॉमर्स कंपनियों के अलावा ब्रांड भी लॉकडाउन की अवधि के दौरान बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए तैयार हैं। राष्ट्रव्यापी बंद को तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, सरकार ने इसमें कुछ छूट देते हुए कहा है कि कुछ स्थानों पर कुछ गतिविधियों की अनुमति होगी।

इस बारे में स्नैपडील के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ग्राहकों की जरूरत को पूरा करने के लिए अपने ऑपरेशंस को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। प्रवक्ता ने कहा कि इस दौरान गर्मियों के कपड़ों, रसोई के सामान, छोटे उपकरणों मसलन हैडसेट, स्कूल के काम के लिए टैबलेट, होम प्रिंटर, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की किताबों आदि की काफी मांग रहेगी।  उन्होंने कहा कि हमारे करीब 50 प्रतिशत विक्रेता परिचालन शुरू करने की स्थिति में होंगे। वहीं अमेजन के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी उपभोक्ताओं की तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने और आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी की तैयारी कर रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा